Sumona Chakravarti की जान बाल-बाल बची, धुनुची डांस करते वक्त हुआ बड़ा हादसा! लग सकती थी आग

Sumona Chakravarti Durga Puja Accident: मुंबई में एक बार फिर नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा ऑर्गनाइज की गई है। जहां, बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की दुनिया तक के सभी सितारे नजर आ रहे हैं। रोज इन सेलेब की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में इस इवेंट में ऐसा कुछ हुआ कि सब हैरान हो गए।
बाल-बाल बचीं सुमोना
नॉर्थ बॉम्बे सर्वजनिन दुर्गा पूजा में हर साल की तरह इस बार भी सुमोना चक्रवर्ती पहुंचीं और उन्होंने अपना फेमस धुनुची डांस भी किया, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। दरअसल, एक्ट्रेस हाथ में धुनुची लेकर डांस कर रही थीं और तभी उनकी धुनुची से गर्म-गर्म नारियल के छिलके उसमें से गिर गए। वो तो गनीमत ये रही कि उसमें से गिरे गर्म-गर्म नारियल के छिलके सुमोना के कपड़ों पर नहीं गिरे, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
क्या है धुनुची डांस
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दुर्गा पूजा में अक्सर मां को प्रसन्न करने के लिए बंगाल के लोग धुनुची डांस करते हैं। जिस मिट्टी का बर्तन को लेकर बंगाल के लोग डांस करते हैं उसे धुनुची कहते हैं और उसमें नारियल के सूखे छिल्के, कपूर और सुगंधित राल डाली जाती है और फिर उसे हाथ में लेकर खास तरह का डांस किया जाता है।
सुमोना चक्रवर्ती हर साल ये डांस करती हैं वो धुनुची को कभी हाथ तो कभी मुंह में लेकर डांस करती हैं। उनके वीडियोज हर साल वायरल होते हैं और हर कोई उनके इस डांस फॉर्म की तारीफ करता नजर आता है।
सुमोना चक्रवर्ती एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें बड़ी पहचान 'कपिल शर्मा शो' से मिली। इस शो में वो कपिल शर्मा की पत्नी का रोल निभाती थीं। लेकिन कुछ सालों तक इसमें काम करने के बाद उन्होंने 'कपिल शर्मा शो' से विदाई ले ली और अभी तक उन्होंने अपने किसी बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











