कपिल की 'Ex Wife' की ये करतूत उड़ा देगी आपके होश!
कपिल शर्मा की पूर्व ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन इस खबर को पढ़कर शायद आपके मन में सुमोना के प्रति बनी धारणा शायद दूर हो सकती है। हो सकता है इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएं।

दरअसल सुमोना चक्रवर्ती का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो सिगरेट पीती हुईं नज़र आ रही हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मी सुमोना का यह वीडियो देखकर सभी हैरान है।
आपको बता दें कि हाल ही में एक मराठी फिल्म सैराट की टीम द कपिल शर्मा के शो पर गई थी। उस शो में सुमोना ने ऐसी ही साड़ी पहनी थी।
[इस फैन की आई शामत, फोटो पर किए थे भद्दे कमेंट!]
ऐसा माना जा रहा है कि शायद यह वीडियो उसी शो के शूटिंग के दौरान का ही सकता है। इस दौरान कपिल शर्मा भी उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सुमोना के शो छोड़ने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि सुमोना ने इस बात का खंडन कर दिया था। सुमोना ने कहा था कि मैं द कपिल शर्मा शो को नहीं छोड़ रहीं हूं। मैं अपने काम को एन्जॉय कर रहीं हूँ और मैं इस शो का हिस्सा हूं।
बता दें कि सुमोना द कपिल शर्मा शो में इस बार कपिल की पत्नी का किरदार न निभाकर डॉक्टर गुलाटी की बेटी का किरदार निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











