काम मांग रही हैं द कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती कहा-लोगों को मैसेज कर रही हूं
द कपिल शर्मा शो से कई सालों से लोकप्रियता हासिल करने वालीं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सुमोना द कपिल शर्मा शो के दौरान और बाद में काम नहीं मिलने की वजह जाहिर की है। सुमोना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि मैं बहुत ज्यादा सोशल नहीं हूं। कई पार्टियों में शामिल नहीं होती हूं। जब भी शूटिंग खत्म होती है तो करीबी दोस्तों से मिलती हूं या फिर घर चली जाती हूं।
इसके आगे सुमोना ने अपने करियर पर जोर देते हुए बताया कि कई लोग इस बात को भूल चुके हैं कि मैं एगिजस्ट भी करती हूं। एक कलाकार के रूप में काम करना है तो आपको अपनी मौजूदगी दर्ज करानी पड़ती है। अक्सर लोग मुझे गलत समझते हैं जिसकी वजह से कई अच्छे काम को खोना पड़ता है।

सुमोना ये साफ तौर पर कहती हैं कि मुझे लगता है कि लोग मुझे घमंडी समझ लेते हैं। लेकिन ये सच नहीं है। एक कलाकार के तौर पर मैं वहीं मांगती हूं जिसके मैं काबिल हूं। मैं किसी अच्छे प्रोजेक्ट के लिए नेगोशिएट करने के लिए भी तैयार हूं।
फिलहाल अब मैं लोगों से मिल रही हूं। उन्हें कॅाल और मैसेज कर रही हूं, बिना झिझक उनसे काम मांग रही हूं। वैसे आपको बता दें कि कपिल शो में सिंपल दिखने वालीं सुमोना असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं। यहां देखिए उनकी अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











