मुंह में धुनुची दबाकर सुमोना ने किया ऐसा डांस, लोग बोलें- बहन तेरे होंठ जल गए तो कपिल शर्मा का क्या होगा

Sumona Chakraborty

Sumona Chakraborty Dhunuchi Dance Video: टेलीविजन स्टार और मशहूर कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती बंगाली होने के नाते हर साल दुर्गा पूजा में जोरो-शोरों से भाग लेती हैं। हर साल सुमोना के दुर्गा पूजा लुक्स सोशल मीडिया पर सामने आते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। वहीं अब सुमोना ने दुर्गा पंडाल में धुनुची डांस भी किया है।

दुर्गा पूजा में धुनुची डांस करते सुमोना के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में सुमोना ने धुनुची को हाथ में नहीं बल्कि मुंह में दबाया हुआ है। ये देखने में भी काफी रिस्की लग रहा है लेकिन एक्ट्रेस ने इसे इतनी शक्ति और भक्ति से परफॉर्म किया कि देखने के वाले मंत्रमुग्ध हुए जा रहे हैं।

कहते हैं धुनुची नाच से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और मन मांगा आशीर्वाद देती हैं। इस डांस को खास तौर पर नवरात्रि के मौके पर ही किया जाता है। सुमोना के इस वीडियो पर लोग उनकी काफी तारीफें कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें इसे अहतियात से भी करने की सलाह दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत ही खूबसूरत। दूसरे यूजर ने लिखा-कपिल शर्मा की टीम को आप पर गर्व होना चाहिए। वहीं, एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा आपको टैलेंट तो बहुत है आप में। इसके साथ ही एक ट्रोल ने लिखा, "बहन तेरे होंठ जल गए तो कपिल शर्मा का क्या होगा"

बता दें कि सुमोना कपिल शर्मा शो में उनके पत्नी 'भूरी' के किरदार में दिखाई देती हैं। शो में कपिल शर्मा सुमोना के होंठों का खूब मजाक बनाते दिखाई देते हैं जिसपर एक इंटरव्यू में सुमोना बात भी कर चुकी हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का डांस वीडियो सामने आया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बड़ी बेटी रेने के साथ धुनुची डांस किया। सुष्मिता के लुक की बात करें, पिंक साड़ी, माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ी और पोनीटेल बनाए नजर आईं थी।मगर जिस तरह धुनुची को लेकर 'कपिल शर्मा शो' की 'भूरी' झूमी हैं, वह देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करके खूब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sumona chakraborty television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X