..................... Sumeet Vyas, Manav Kaul, Elli Avram attend The Verdict State vs Nanavati web series screening - Hindi Filmibeat

ऑल्ट बालाजी की सीरीज़ 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' की खास स्क्रीनिंग, लगा सितारों का मेला

ऑल्ट बालाजी की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है।श्रृंखला के निर्माताओं द्वारा हाल ही में एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था।

बुधवार शाम को मुंबई में 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। सुमित व्यास, अंगद बेदी, नेहा धूपिया बेदी, सौरव शुक्ला, मकरंद देशपांडे, एली अवराम, मानव कौल, पूजा गोर, विराफ पटेल, कुबरा सैट इत्यादि जैसे तमाम सितारें इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद लेते हुए नज़र आये।

The Verdict State vs Nanavati

बता दें कि के एम नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य की कुख्यात कहानी अभी भी भारत में सबसे सनसनीखेज आपराधिक मामलों में से एक है; जहां एक पारसी नौसेना अधिकारी ने एक व्यापारी को गोली मार दी और फिर पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया था।

यह एकलौता ऐसा शो है जिसमें पात्रों के असली नामों का इस्तेमाल किया गया है जो नानावटी मामले की वास्तविकता के बेहद करीब है।सीरीज में एली अवराम, अंगद बेदी, मानव कौल, सुमीत व्यास, कुबरा सैत, मकरंद देशपांडे, सौरभ शुक्ला, स्वानंद किरकिरे, विराफ आशीष पटेल जैसे कलाकारों की अहम भूमिका है।

शशांत शाह द्वारा निर्देशित, 10-एपिसोड श्रृंखला 1959 की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है। रोमांचक टीज़र और ट्रेलर के बाद, अब ऑल्ट बालाजी की आगामी रिलीज़ 'द वर्डिक्ट - स्टेट वेर्सिस नानावती' के प्रति उत्साह अपने चरम पर है जो 30 सितंबर से ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X