सुमित व्यास ने एकता कौल से रचाई शादी, वायरल हो गईं दोनों की सुंदर तस्वीरें
अभिनेता सुमित व्यास शादी के बंधन में बंध गए है और उन्होने टीवी एक्ट्रेस एकता कौल को अपना हमसफर बनाया है। सुमित हाल ही में फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आए थे और उसमें उन्होने करीना कपूर के पति का रोल अदा किया था। बता दें कि दोनो की शादी जम्मू में संपन्न हुई है और सारे कार्यक्रम रीति रिवाज के हिसाब से हुए है। दोनो की एक साथ कई सारी फोटोज वायरल हो गई है। इस खास मौके पर दोनो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है और उनके फैंस शादी की फोटोज लगातार शेयर कर रहे है।
वायरल हो रही शादी की तस्वीरों आप देख सकते है कि इस मौके पर दोनो कितने ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे। हाल ही में हुए एक इंटरव्युव में सुमित व्यास ने कुछ राज खोले थे और बताया था कि उनकी और एकता की बॉंडिंग काफी ज्यादा अच्छी है और वो काफी बेहतर इंसान भी है।

उनको जब ऐसा लगा कि अब सब ठीक है तो मौका देखकर मैने उनको अंगूठी पहना दी। बता दें कि सुमित काफी बेहतर अभिनेता है और उन्होने यू-ट्यूब से शुरुआत की थी और फिल्मों का सफर तय कर लिया है। फिलहाल आप देखिए दोनो की सुंदर तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications












