लॉकडाउन के बीच प्रेगनेंसी का आखिरी महीना इंजॉय कर रहे हैं सुमीत व्यास और एकता कौल
टीवी स्टार एकता कौल और डिजिटल स्टार सुमीत व्यास, माता पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं। एकता इस समय प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में हैं और उन्होंने बताया कि वो काफी खुश हैं।
हालांकि ऐसे समय में सुमीत पर घर के सारे काम का बोझ आ चुका है। लेकिन फिलहाल ये कपल आने वाले मेहमान के लिए काफी उत्साहित है।

एकता ने बताया कि लॉकडाउन उनके लिए तोहफा बनकर आया।वरना इस समय सुमीत अपने काम में व्यस्त होते और दोनों इतना समय साथ नहीं बिता पाते।
माहौल के बारे में बात करते हुए एकता ने बताया कि उन्हें डॉक्टर के पास जाने में कोई दिक्कत नहीं होती। पुलिस बिना किसी सवाल के उन्हें जाने देती हैं। बस इस समय दोनों ही अपने घर में ज़्यादा सावधानी बरत रहे हैं। किसी को घर में आने की इजाज़त नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











