..................... Sumbul Touqueer Khan will be seen in Fahman Khan's show - Hindi Filmibeat

Fahmaan Khan : तो फहमान के शो में सुंबुल इसीलिए आएंगी नजर, अभिनेता ने खोला राज

Fahmaan Khan

Fahmaan Khan : टीवी अभिनेता फहमान खान इस दिनों कलर्स के शो 'धर्मपत्नी' में नजर आ रहे हैं। लेकिन शो की टीआरपी इन दिनों गिरती जा रही हैं, तो ऐसे में खबर आई है कि फहमान की खास दोस्त सुंबुल अब शो में नजर आ सकती हैं। इस शो को लेकर अब अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गौरतलब है कि, टीवी की दुनिया के मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान को देशभर के लोगों ने खूब प्यार दिया। दोनों की जोड़ी को सीरियल 'इमली' में दर्शकों ने सराहा था। सभी फैंस को दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखने का इंतजार है।

Recommended Video

Fahmaan Khan ने किया खुलासा- Sumbul Touqeer की नहीं होंगी Dharampatni में entry, बोले...! FilmiBeat

सूत्रों की मानें तो, कलर्स के शो 'धर्मपत्नी' के मेकर्स ने सीरियल में सुंबुल का कैमियो कराने का फैसला किया है। हालांकि, इन अफवाहों पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई थी। हाल ही में, एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए फहमान खान ने ऐसा खुलासा किया है कि सभी का दिल टूट गया है।

फहमान खान ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए इन अफवाहों के बादलों को साफ करते हुए कहा है कि, सुंबुल की शो में एंट्री की सभी खबरें झूठी हैं। मेकर्स ने सुंबुल को शो में लाने के लिए कोई भी विचार नहीं किया है तो ऐसे में जो भी खबरें चल रही हैं सभी झूठी हैं।

सुंबुल तौकीर खान और फहमान की जोड़ी पहले स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'इमली' में नजर आ चुकी है। इस सीरियल में रोमांस कर फैंस का दिल जीतने वाले फहमान और सुंबुल रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त हैं। फहमान 'बिग बॉस 16' में अपने शो 'धर्मपत्नी' के प्रमोशन के लिए ही पहुंचे थे। खैर सुंबुल और फहमान को लेकर खबर है कि दोनों जल्द ही एल्बम सॉग में भी नजर आ सकते हैं, फैंस को गाने के ऑफिशियल डेट सामने आने का इंतजार है।

Read more about: fahmaan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X