..................... Sumbul Touqeer Khan wedding preparation for father with divorcee lady soon to welcome new mom and sister - Hindi Filmibeat

तलाकशुदा महिला पर आया दिल, 19 साल की सुंबुल तौकीर खान के पापा के पिता दूसरे निकाह के बनेंगे दूल्हा

Sumbul Touqeer Khan

Sumbul Touqeer Khan Father Wedding: मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान के घर बहुत जल्द शादी का जश्न शुरू होने वाला है। लेकिन ये शादी सुंबुल की नहीं बल्कि उनके पिता की है। एक तरफ जहां एक्ट्रेस की लाइफ में हलचल मची है तो वहीं अभिनेत्री के पापा तौकीर हसन दूसरी शादी करने जा रहे हैं।

तलाकशुदा महिला से रचा रहे हैं शादी

सुंबुल तौकीर खान के पापा जल्दी ही दूसरी शादी करने वाले हैं, जिसके साथ उनके घर में दो और सदस्य जुड़ जाएंगे। दरअसल, सुंबुल के पिता जिस महिला से निकाह पढ़ने वाले हैं, वह तलाकशुदा है और उनकी पहले से एक बेटी है। ऐसे में सुंबुल के घर में दो और नए सदस्य जुड़ जाएंगे। सुंबुल ने खुद अपने पापा के दूसरे निकाह की पुष्टि की है।

निलोफर की एक बच्ची भी है

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पापा तौकीर हसन एक तलाकशुदा महिला से दूसरा निकाह कर रहे हैं, जिनका नाम निलोफर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहली शादी से निलोफर की एक बच्ची भी है, जो शादी के बाद उन्हीं के साथ रहेगी। यानी निकाह के बाद सुंबुल के घर में एक नहीं दो-दो नए सदस्य जुड़ने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सुंबुल के पापा अगले हफ्ते ही शादी करने जा रहे हैं।

मम्मी और बहन के स्वागत के लिए बेसब्र सुंबुल

सुंबुल ने Times Of India से बातचीत में बताया कि वह अपनी नई मम्मी और बहन का घर में स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। खास बात तो ये है कि अपने पापा को दूसरे निकाह के लिए खुद सुंबुल और उनकी छोटी बहन ने मनाया है। सुंबुल के पापा सिंगल फादर हैं, जो अपनी दोनों बच्चियों की परवरिश अकेले ही कर रहे थे। बता दें, सुंबुल जब 6 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद से सुंबुल के पिता अकेले उन्हें और उनकी बहन की देखरेख कर रहे हैं।

Read more about: sumbul touqeer khan television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X