Sumbul Touqeer Khan: होली पर फिर से साथ आए सुंबुल और फहमान, होली पर हुए रोमाटिंक

Sumbul Touqeer Khan

Sumbul Touqeer Khan: होली के रंग में हर कोई रंगा हुआ नजर आ रहा है, टीवी से लेकर बॉलीवुड तक सभी सेलेब्स धूमधाम से होली मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया सेलेब्स के वीडियो और फोटोज से भरी हुई है, वहीं इन सबके बीच में सुंबुल और फहमान के बीच का रिश्ता भी रोमाटिंक अंदाज में नजर आया, होली के त्यौहार पर दोनों ने साथ में बहुत मस्ती की।

सोशल मीडिया पर सुंबुल और तौकीर का वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई में हुई एक होली पार्टी में स्पॉट सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने ऐसी होली खेली कि सब देखते ही रह गए।

इस वीडियो में देख सकते हैं फहमान पहले से ही थाली में रंग और गुलाल लिए खड़े है। उन्होंने जैसे ही सुम्बुल को देखा, उन पर सारा रंग और गुलाल उड़ेल देते हैं। वहीं सुम्बुल ने भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। दोनों ने साथ में बहुत मस्ती की और डांस भी किया और इस दौरान दोनों का मूड भी काफी अच्छा था।

सोशल मीडिया पर तो कई सारे वीडियो और फोटोज सुंबुल और फहमान के छाए हुए हैं। इस वीडियो में दोनों की स्पेशल दोस्ती साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। कई फैंस ने दोनों की दोस्तों को नजर न लगने की बात कर रहे हैं।

गौरतलब है कि टीवी कलाकार फहमान और सुंबुल एक साथ सीरियल इमली में नजर आए थे, जिसके बाद से ही दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। फहमान सुंबुल को सपोर्ट करने बिग बॉस 16 के घर में भी नजर आए थे, दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। कुछ दिनों पहले जब सुंबुल ने अपने नए घर की पार्टी रखी थी तो इसमें फहमान नहीं पहुंचे थे तो खबर आई थी कि शायद दोनों अलग हो गए हैं परंतु अब होली में दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X