सुंबुल तौकीर खान को आखिरकार मिल ही गया शो, बिग बॉस के बाद से ही नहीं मिल रहा था काम

Sumbul Touqeer Khan New Show: सुंबुल तौकीर खान जिन्हें पिछली बार 'इमली' में बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया था अब वो एक बार फिर से एक नए शो के साथ वापस आ चुकी हैं। जल्द ही सुंबुल तौकीर एक और शो में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाएंगी और इस बार तो वो एक सरकारी बाबू के रोल में नजर आएंगी।
सुंबुल का नया शो
महिलाओं और उनकी महत्वाकांक्षाओं पर प्रकाश डालने वाले इस शो में एक आईएएस अधिकारी की महत्वाकांक्षी कहानी है। 'काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून' यह शो एक मजबूत, महिला चरित्र के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुम्बुल तौकीर खान निभा रही हैं। दृढ़निश्चयी और शक्तिशाली, इमली एक्ट्रेस ने पहले लुक में दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि उन्होंने काव्या के प्रेरणादायक चरित्र को जीवंत कर दिया।
शो का प्रोमो
इस शो का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है और इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि काव्या अपने बचपन को याद करती है, जब उसके पापा उसकी मरी हुई बहन को लेकर इंसाफ मांगते हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बेइज्जती कर देते हैं और भगा देते हैं। इस पर काव्या अपनी मां से पूछती है कि उसके बाबा की बात कोई क्यों नहीं सुन रहा है तो उसकी मां कहती है कि आम आदमी की सुनवाई कहां होती है काव्या। कोई नहीं पूछता कि हम आपकी मदद कैसे कर सकते हैं। तभी अगले शॉट में काव्या लखनऊ की जिलाधिकारी बनकर नजर आती हैं और उसके सामने एक बच्ची आती है जो रो रही होती है और उसे जब गार्ड रोकने की कोशिश करता है तो काव्या उस बच्ची को उसके पास आने को कहती है और पूछती है कि 'बताइए, हम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं?' और वो बच्ची रोकर काव्या को गले लगा लेती है।
कब आएगा ये शो?
सुम्बुल तौकीर ने एक अलग प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा किया था और उन्होंने निराश नहीं किया। बिग बॉस 16 के बाद, उन्होंने म्यूजिक वीडियो, एंटरटेनमेंट की रात और ऑडियो सीरीज में काम किया। वह आखिरकार एक फिक्शन शो के साथ वापसी कर रही हैं। इस शो को लेकर कहा जा रहा है कि यह शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 3' की जगह लेगा। प्रोमो ने पहले ही नेटिज़न्स का ध्यान आकर्षित कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











