इस शख्स की वजह से सुंबुल तौकीर खान 'बिग बॉस' से हुईं बाहर, वीडियो में हुआ खुलासा

Sumbul Touqeer Khan is out of Bigg Boss

Sumbul Touqeer Khan Fahmaan Khan Video: 'बिग बॉस 16' में अपना नाम कमाने वाली सुंबुल तौकीर खान फिनाले से कुछ दिन पहले ही बाहर हो गईं। शो से बाहर होने के बाद वो घर में हुए एक्सपीरिएंस के बारे में बताया। लेकिन इसके अलावा वो हाल ही में खबरों में तब आईं, जब वो अपने दोस्त फहमान खान के साथ मिलीं। फहमान और सुंबुल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फहमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस वीडियो को देखकर फैंस उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

सुंबुल और फहमान की जोड़ी
हाल ही में 'बिग बॉस 16' काफी शॉकिंग एविक्शन हुआ था। सुंबुल तौकीर खान के सफर खत्म हो जाने से फैंस काफी गहरे सदमे में आ गए थे। 'बिग बॉस 16' फिनाले में अब कुछ दिन बाकी है और ऐसे में सुंबुल अपने परिवार और दोस्तों के संग समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्हें उनके पक्के वाले दोस्त यानी फहमान खान के साथ स्पॉट किया गया था। आपको बता दें, फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान शो 'इमली' में साथ नजर आ चुके हैं। इस शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यही नहीं रिएलिटी शो 'स्टार परिवार' में भी दोनों की जोड़ी में रोमांस भर-भरकर देखने को मिला था। यहां तक कि सेट पर मौजूद लोगों को भी लगने लगा कि फहमान और सुंबुल के बीच कोई रिश्ता है। लेकिन दोनों ने हमेशा ही इस रिश्ते को नकारा है।

फहमान मांग रहे थे दुआ
फहमान खान ने हाल ही में सुंबुल के साथ अपना वीडियो पोस्ट किया और उन्होंने बताया कि उन्हें सुंबुल के घर से बाहर आने का कितना बेसब्री से इंतजार था। इस वीडियो में फहमान कहते नजर आ रहे हैं कि वो अक्सर कहते थे कि सुंबुल को या तो फिर विनर के तौर पर बाहर निकलना चाहिए नहीं तो उसे अब घर से बाहर आ जाना चाहिए। यह सुनकर सुंबुल हैरान होती है और कहती हैं कि उसी की वजह से वो शो से इतनी जल्दी बाहर आ गईं। इस वीडियो में फहमान और इमली की जोड़ी कमाल की लग रही है। आपको बता दें, पहले यह दावा किया जा रहा था कि फहमान और सुंबुल साथ में 'बिग बॉस' में नजर आने वाले हैं लेकिन बाद में सिर्फ सुंबुल ने ही घर में एंट्री ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X