Sumbul Touqeer Khan: दूसरी शादी को लेकर खुलकर बोले सुम्बुल पिता, बताया कब कर रहे हैं निकाह

Sumbul Touqeer Khan father second marriage: टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान ने कुछ महीनों पहले 'बिग बॉस 16' में पार्टिसिपेट किया था, जहां से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई। सुम्बुल के साथ ही उनके पिता तौकीर खान के बारे में भी लोगों ने जाना, जिन्हें बिग बॉस में देखा गया था। सुम्बुल के पिता को लेकर एक खबर आई है कि वह दूसरी बार निकाह करने जा रहे हैं। अब इस दूसरी शादी को लेकर खुद सुम्बुल के पिता ने बयान दिया है।
दरअसल सुम्बुल और उनकी छोटी बहन सान्या, दोनों ही अपने पिता की इस नई शुरुआत के लिए उत्साहित हैं। शादी की सारी जानकारी सामने आ गई है, सूत्रों के अनुसार, सुम्बुल के पिता तौकीर खान, निलोफर नाम की महिला से शादी करेंगे। निलोफर खुद भी तलाकशुदा हैं, और उनकी इज्रा नाम की बेटी भी है।
तौकीर खान के साथ उनका निकाह 15 जून को होगा। सुम्बुल के फादर ने लो की मैरिज प्रिफर की है। यानी कि वह कम और करीबी लोगों के बीच में ही अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहते हैं। तौकीर खान प्राइवेट सेरेमनी के बीच निलोफर से निकाह करेंगे।
सुम्बुल ने अपने पिता के दूसरे निकाह पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, मैं पिता के लिए बेहद खुश हूं। मैं दोनों का अपनी फैमिली में स्वागत करती हूं। सिर्फ मां ही नहीं, बल्कि उनके साथ हमे एक छोटी बहन भी मिल रही है। हम सभी उत्सुक हैं। मेरे पिता ने हमेशा मुझे इंस्पायर किया है। मैं और मेरी छोटी बहन पापा के लिए बहुत खुश हैं।' बता दें कि सुम्बुल जब छह साल की थीं, तभी उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे। इसके बाद तौकीर खान ने दोनों बेटियों को अकेले ही पाला।
अपने दूसरे निकाह पर तौकीर खान ने कहा कि, सुम्बुल और सान्या 10 साल से इस प्रयास में थीं कि उनके पिता फिर से निकाह कर लें। जब उनसे पूछा गया कि सेकेंड मैरिज के फैसले पर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने मजाक में कहा- ये इनकी साजिश है, अपने बड़े पापा के साथ मिलकर।


Click it and Unblock the Notifications
