..................... Sumbul Touqeer Khan father shared a family photo on the occasion of Bakri Eid, the picture of the actress new mother went viral - Hindi Filmibeat

Sumbul Touqeer Khan की नई मम्मी की तस्वीरे आई सामने, बकरीद पर दोनों बहनें गले मिलते आईं नज़र

Sumbul Touqeer Khan

पूरे देश में 29 जून 2023 को बकरीद मनाई गई। यहां तक कि सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस और दोस्तों को ईद की मुबारकबाद भी दी। लेकिन इसी बीच टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्रीइमली उर्फ सुम्बुल तौक़ीर खान ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी साझा की। जिसमें वह अपनी बहन के साथ में नजर आ रही थी। इतना ही नहीं दूसरी तरफ से एक्ट्रेस के पापा ने भी सभी फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए पोस्ट भी शेयर किया था। बता दें कि इसी दौरान उन्होंने अपनी दोनों बेटियों और पत्नी नीलोफर की तस्वीर को भी सजा कर दिया।

ईद के मौके पर जश्न में डूबा तौकीर परिवार

सुम्बुल तौकीर खान वैसे तो टेलीविजन की एक जानी-मानी अदाकारा है और इतना ही नहीं 'बिग बॉस सीजन 16' में भी उन्होंने अच्छा खेलकर लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन एक्ट्रेस की यह ईद बहुत ही खास रही। ऐसा इसीलिए क्योंकि हाल ही में उनके पिता ने दूसरी शादी रचाई है और इसी वजह से सुम्बुल ने इस ईद को अपनी नई मम्मी के साथ में मनाया। बता दें कि एक्ट्रेस और उनकी बहन के साथ-साथ उनके पूरे परिवार ने नीलोफर के साथ मिलकर ईद मनाई है। हालांकि तस्वीर में नीलोफर का चेहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन सुम्बुल के पिता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि ईद-ऊल-दा आप सभी को मुबारक हो।

सुम्बुल की नहीं मम्मी की तस्वीर आई सामने

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुम्बुल के पिता ने 2 तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। पहली तस्वीर में सुम्बुल के साथ-साथ उनकी बहन सानिया और छोटी बेटी भी दिखाई दी। अगर दूसरी तस्वीर की बात करें तो सुम्बुल और सानिया अपनी नहीं मम्मी नीलोफर को गले लगाते हुए नजर आए। इस तस्वीर में नीलोफर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन इन तस्वीरों से साफ पता चला कि तौकीर परिवार ने बहुत ही धूमधाम से ईद को मनाया है।

सुम्बुल तौकीर खान का वर्क फ्रंट

अगर हम सुम्बुल के वर्कफ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्हें वैसे तो कई सारे सीरियल्स में पहले भी देखा जा चुका है। लेकिन उनको असल पहचान 'इमली' सीरियल से मिली। साथ ही साथ उनका इमली का किरदार काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गया। बता दें कि उन्हें 'बिग बॉस सीजन 16' में भी देखा जा चुका है। लेकिन अब जल्दी ही वह 'सिंगल' में नजर आने वाली हैं।

Read more about: sumbul touqeer khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X