इमली के घर पर बजेगी शादी की शहनाईयां, Sumbul Touqeer के पिता रचाएंगे दूसरी शादी,कौन होंगी एक्ट्रेस की नई मम्मी

इन दिनों सुम्बुल तौक़ीर खान टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। इतना ही नहीं वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस को अपने बयानों की वजह से ट्रोल भी कर दिया जाता है। लेकिन जल्दी ही सुम्बुल के घर पर शादी की शहनाई बजेगी। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पिता जल्दी ही दूसरी शादी करने वाले हैं। एक्ट्रेस के घर पर जल्दी ही नहीं मम्मी आएंगी और उनका स्वागत किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कौन है सुम्बुल की दूसरी मां...
इमली के पिता करने जा रहे दूसरी शादी
सीरियल इमली से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं और आपको बता दें कि उनके परिवार से जुड़ी हुई खबरें भी अक्सर आ जाया करती हैं। लेकिन हाल ही में सुम्बुल ने मुंबई टाइम्स को इंटरव्यू दिया। जहां पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि जल्दी ही उनके पिता दूसरी शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि हम इस बात के लिए काफी एक्साइटेड और खुश हैं। हम बेसब्री से उनका स्वागत करने के लिए भी इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान जो कि बिग बॉस 16 में नजर आए थे। उन्होंने भी इस रिश्ते में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करूंगी।
कौन बनेंगी सुम्बुल की नई मम्मी
सुम्बुल तौकीर खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता निलोफर से शादी करने वाले हैं। कुछ खबरों की मानें तो निलोफर कि पहले भी शादी हो चुकी है और अब वह अपने पति से अलग भी हो चुके हैं। उनकी पहली शादी से एक बेटी है जिसका नाम इज़रा बताया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले हफ्ते दोनों की शादी होने वाली है और यह खबर बहुत ही तेजी से पूरे मीडिया जगत में फैल रही है। बता दें कि सुम्बुल को आखरी बार बिग बॉस सीजन 16 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications