टीवी एक्ट्रेस Sumbul Touqeer khan ने खरीदी शानदार कार, सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाईयां

Sumbul Touqeer khan

Sumbul Touqeer: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पसंदीदा चेहरों में से एक हैं। वह अपने दमदार अभिनय से लाखों फैंस को मंत्रमुग्ध करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ सुंबुल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer) ने एक चमचमाती शानदार कार खरीदी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुंबुल तौकरी खान की नई कार-

22 अगस्त 2023 को सुंबुल तौकीर एक शानदार न्यू फोर व्हीलर 'Maruti Ertiga' की मालकिन बनीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और अपने फैंस के साथ इस खुशी को साझा की। तस्वीरों में सुंबुल को अपनी नए वाहन के पास खड़े होकर खुशी से पोज देते हुए देखा जा सकता है। कार की कीमत की बात करें तो ये कार 13.8 लाख की है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए बिग बॉस फेम सुंबुल तौकीन खान ने लिखा, "नया सदस्य यहां है!!!! और यह ब्लू है।" फैंस जमकर सुंबुल को बधाईयां दे रहे हैं। जाहिर है कि इससे कुछ महीनों पहले सुंबुल ने अपना नया घर भी खरीदा था। इससे साफ जाहिर होता है कि सुंबुल सफलता की सीढ़ी लगातार चढ़ती जा रही हैं।

सुंबुल तौकीर खान की पर्सनल लाइफ-

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुंबुल अपने पिता को लेकर भी कुछ वक्त पहले सुर्खियों में थी। साक्षात्कार में सुंबुल ने कहा था, "हम बहुत खुश हैं और अपने परिवार में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हमारे पिता की पत्नी के साथ एक नई बहन भी हमारे परिवार में शामिल होगी और हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमारे बड़े पापा इकबाल हुसैन खान ने इस शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं उनकी आभारी हूं।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X