20 साल की इस टीवी एक्ट्रेस को सांवले रंग के चलते झेलनी पड़ी मुश्किलें, आज कर रही हैं हर दिल पर राज

Sumbul Touqeer khan

Sumbul Touqeer Khan Struggle: टीवी की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान इन दिनों अपनी कलाकारी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपने करियर को चार चांद लगा लिए हैं। एक्ट्रेस ने छोटे परदे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी दमदार एक्टिंग के चलते हर किसी का दिल जीत लिया। 'इमली' सीरियल से वह काफी फेमस हो गई और महज 20 साल की उम्र में सुंबुल तौकीर खान 'बिग बॉस 16' में भी पहुंच गई।

कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं सुंबुल

सुंबुल तौकीर खान की सादगी को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्हें शुरुआती करियर में सांवलेपन के कारण काफी रिजेक्शन झेलना पड़े। बता दे कि वह 20 साल की हो चुकी है। सुंबुल ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उनको साल 2011 में मशहूर सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' में शुभदा का किरदार निभाते हुए देखा गया।

इमली बन फैंस का जीता दिल

इसके बाद में सुंबुल तौकीर खान को 'वारिस' और 'इशारों इशारों में' जैसे सीरियल्स में देखा जा चुका है। हर जगह पर उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते सभी का दिल जीत लिया। लेकिन बाद में उन्हें स्टार प्लस के सीरियल इमली में लीड किरदार निभाने को मिला और यहां से उन्होंने पापुलैरिटी हासिल की। सुंबुल ने इमली का किरदार बखूबी निभाया और दर्शकों को इंप्रेस कर दिया।

बिग बॉस की बनी पॉपुलर कंटेस्टेंट

सुंबुल तौकीर खान ने टेलीविजन पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी राज किया है। दरअसल साल 2019 में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। सुंबुल को 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' जैसे डांस रियलिटी शो में भी देखा जा चुका है। 'बिग बॉस 16' में भी सुंबुल आखिरी वक्त तक टिकी रही और पॉपुलर कंटेस्टेंट के रूप में उभर कर आई।

सुंबुल को सांवलेपन के चलते मिले थे ताने

सुंबुल तौकीर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनका सांवलेपन की वजह से काफी ताने सुनने पड़े थे। शुरुआती करियर में उन्हें इसी के चलते लीड किरदार नहीं मिलता था। लीड किरदार हासिल करने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और काफी रिजेक्शन भी झेलने पड़े। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें रंग के चलते कई बार काली कहकर भी ताने मिले। हालांकि इतनी मुश्किलों के बावजूद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। आज के वक्त में वह एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी है।

More from Filmibeat

Read more about: sumbul touqeer khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X