Sumbul Touqeer: क्या सुम्बुल और फहमान हो गए हैं अलग?? नए घर की पार्टी से फहमान रहे अलग

Sumbul Touqeer

Sumbul Touqeer: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान जिनको रियालिटी शो बिग बॉस 16 के बाद एक अलग ही पहचान मिली है उन्होंने हाल ही में अपना नया घर खरीदा है। सुम्बुल तौकीर खान ने अपने नए में खास पार्टी का आयोजन किया इसमें कई सारे सितारें पहुंचे परंतु उनके खास दोस्त फहमान नजर नहीं आए। इससे प्रंशसको के मन में कई सारे सवाल आ रहे हैं। लोगों को यह भी लग रहा है कि शयद दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं।

नया घर लेने की खुशी में सुम्बुल ने अपने घर पर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रणाली राठौर, मयूरी देशमुख समेत कई सितारे नजर आए, लेकिन उनके अपने खास दोस्त फहमान खान कहीं नजर नहीं आए। जाहिर है कि फहमान और सुम्बुल काफी अच्छे दोस्त हैं।

सुम्बुल ने दो मार्च को नया घर लेने की खुशी में पार्टी रखी तो उसमें फहमान नजर ही नहीं आए, जिसके बाद फैंस ने उनसे लगातार सवाल करना शुरू कर दिया। अब फहमान ने वीडियो साझा कर इसकी वजह बताई है। जिसके बाद फैंस को थोड़ी राहत मिली है।

हाल ही में, फहमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, 'हेलो दोस्तों कैसे हैं आप। एक छोटी सी क्लैरिफिकेशन आप लोगों के लिए ये थी कि सुम्बुल की हाउसवॉर्मिंग पार्टी में मैं नहीं जा पाया था क्योंकि मैं शूट कर रहा था। आप लोग नाराज न हों। उन्होंने मुझे बुलाया, लेकिन मैं जा नहीं पाया क्योंकि मैं सुबह के दो बजे तक शूट कर रहा था, लेकिन उसका ही घर है। आज या कल में जाकर मिल लूंगा। बस यही कहना था। मुबारकबादी देनी थी, जो कि मैं दे चुका हूं। एक बार ऑफिशियली भी दे देता हूं। बधाई हो और ऑल द बेस्ट।'

इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूर्जस ने तो इसको लेकर अपनी खुशी भी जताई है कि इस तरह से दोस्ती निभाई जाती है। गौरतलब है कि सुम्बुल फहमान को अपना खास दोस्त मानती हैं और इसीलिए जब सुम्बुल बिग बॉस के घर में थी और काफी परेशान थी तो फहमान उनसे मिलने आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: sumbul touqeer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X