सलमान की सुलतान..बॉक्स ऑफिस हिट और अब टेलिवीज़न पर धमाल!
अगर आपने अभी तक सलमान खान की इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म सुलतान नहीं देखी है तो उसके लिए आपको ज्यादा इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि जल्द ही आपको ये फिल्म टीवी पर दिखाई दे ही जाएगी।

सलमान खान की फिल्म 'सुलतान' के टेलीविजन राइट्स 55 करोड़ रुपए में बिके हैं। हाल के वर्षों में किसी फिल्म के लिए ये बड़ा करार माना जा रहा है।
#KoffeeWithKaran..करण का ये अंदाज़...टीज़र देख रोक नहीं पाएंगे खुद को
ख़बर है कि सोनी चैनल ने अली अब्बास जफ़र निर्देशित 'सुल्तान' को टेलीविजन प्रीमियर के लिए 55 करोड़ रुपए में अधिकार खरीदे हैं और बताया ये भी जा रहा है कि इस कीमत की काफी रिकवरी हो चुकी है, जिसकी वजह एक बड़ी मोबाइल कंपनी सहित कई मल्टीनेशनल कंपनियां प्रायोजक बनी हैं।
सलमान की सुल्तान के साथ हुआ ये टेलीविजन करार हाल के दिनों में सबसे बड़ा माना जा रहा है। टेलीविजन पर सुल्तान को दिवाली के मौके पर लाने का प्लान बनाया गया है। दरअसल सलमान खान छोटे परदे पर कमाई की खान माने जाते है।
सलमान पर एक स्टिंग ऑपरेशन और 100 करोड़ में बिक जाएगा ये चैनल
पिछले साल जब उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टेलीविजन पर प्रीमियर हुआ था तो टीआरपी के सारे रिकार्ड टूट गए थे।
यही नहीं कपिल शर्मा के शो में जब सलमान, सुल्तान प्रमोशन के लिए आये थे तब भी व्यूवरशिप के रिकार्ड टूटे थे। आपको बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म इस साल की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications

















