..................... Sultan continues a grand run at the Television ratings - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर #250Days और सातवीं बार सुलतान बने सलमान!

आजकल अगर फिल्मों में बॉक्स ऑफिस के मायने हैं तो टीवी पर टीआरपी के। हर हफ्ते टीआरपी के खेल से कोई ऊपर पहुंच जाता है तो कोई नीचे सरक जाता है। जानिए टीवी पर टीआरपी के हिसाब से टॉप 20 फिल्में।

सलमान खान की सुलतान को रिलीज़ हुए 250 दिन हो गए और इन 250 दिनों में सलमान खान सातवीं बार सुलतान बन गए हैं। जी हां, हाल ही में सुलतान सातवीं बार टीवी पर आई और इसके बावजूद फिल्म की टीआरपी रेटिंग शानदार रही।

सुलतान के टीवी राइट्स स्टार प्लस के पास हैं और ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म से स्टार नेटवर्क को काफी फायदा हो रहा है। एक तरह से ये टीअरपी रिकॉर्ड भी अब सलमान खान के नाम ही हो गया है।

sultan-continues-grand-run-at-the-television-ratings

सुलतान का स्कोर कार्ड काफी शानदार है -
पहली बार - 1,13,10,000
दूसरी बार - 60, 85, 000
तीसरी बार - 55,66,000
चौथी बार - 48,64,000
पांचवी बार - 98,02,000
छठवीं बार - 47,99,000
सातवीं बार - 47,06,000

पहले जहां किसी नई फिल्म को टीवी पर देखने के लिए सदियों इंतज़ार करना पड़ता था वहीं 2016 की शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो जो टीवी पर ना आ चुकी है। ऐसे में ज़ाहिर है, हर फिल्म की टीआरपी भी होगी। तो इस साल का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है।

कुछ फिल्में इस टॉप 20 लिस्ट में ऐसी हैं, जिनसे शानदार प्रदर्शन की पूरी उम्मीद थी वहीं कुछ फिल्मों ऐसी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर तो कतई नहीं चलीं लेकिन टीवी पर धमाकेदार तरीके से चल गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X