चाहत खन्ना ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ फैलाई झूठी खबर, मिला 100 करोड़ का लीगल नोटिस

By Filmibeat Desk
sukesh chandrashekhar, chahat khanna

Chahat Khanna-Sukesh Chandrashekhar:टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के खिलाफ महाठक सुकेश चंद्रशेखर ने 100 करोड़ का केस कर दिया है। उन्होंने चाहत खन्ना को नोटिस भेजा है। चाहत खन्ना ने हाल ही में बयान दिया था कि सुकेश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। ऐसे में सुकेश चंद्रशेखर तक यह खबर पहुंचने पर उन्होंने एक कड़ा कदम उठा लिया है। सुकेश के वकील ने इस बारे में बयान दिया है कि चाहत खन्ना ने मीडिया से बातचीत में उनके बारे में गलत और झूठी जानकारी शेयर की है।

वकील का कहना है कि चाहत खन्ना ने जो भी बयान मीडिया में दिया है उसकी वजह से सुकेश की छवि को गहरा धक्का लगा है। उनका कहना है कि केवल मीडिया का अटेंशन पाने के लिए चाहत खन्ना ने ऐसा किया है। वकील ने यह भी कहा है कि जिस मामले में सुकेश को आरोपी बनाया गया है, वह केस अभी भी अदालत में जारी है। उस पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कोई आरोप साबित नहीं हो जाता है तब तक कोई भी व्यक्ति उस आरोपी के खिलाफ कोई भी बयान नहीं दे सकता है। किसी भी तरह की टिप्पणी भी नहीं कर सकता है। सुकेश के वकील ने कहा है कि सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने और मीडिया में खबरों का हिस्सा बनने के लिए चाहत ने ऐसा किया है। बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर चाहत खन्ना को केवल 7 दिन का समय दिया गया है। इसी समय में उन्हें सुकेश से एक बयान जारी कर माफी मांगनी होगी।

याद दिला दें कि चाहत खन्ना ने यह कहा था कि सुकेश ने उन्हें जेल में बुलाकर शादी करने का प्रस्ताव दिया था। आपको बता दें कि चाहत खन्ना 18 मई 2018 में दिल्ली गई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें एक महिला मिलीं। जो कि उन्हें कार बदलकर तिहाड़ जेल में लेकर चली गई। चाहत ने कहा कि वहां से मैं निकल कर एयरपोर्ट गई। उस महिला ने मुझे 2 लाख रुपए दिए। मैं उस समय चुप रही क्योंकि मुझे घर जाना था। सुकेश ने मुझे अपनी वर्साचे की घड़ी भी उतारकर दे दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: chahat khanna television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X