Tunisha Sharma Suicide case: शीजान खान की बहन ने किया 5 सबसे बड़ा खुलासा, तुनिषा की मां पर गंभीर आरोप

Sheezan Khan Family

Sheezan Khan- Tunisha Sharma Suicide Case:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस पर पहली बार शीजान खान के परिवार ने मीडिया के सामने बातचीत की है। शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर कहा कि 23 दिसंबर को तुनिषा पार्थ श्रीवास्तव के कमरे में गई। जहां पर उसने मोबाइल पर फांसी की फोटो दिखाई। जिसके बाद शीजान और पार्थ ने उन्हें समझाया।

तुनिषा की मां को भी इस बारे में जानकारी दी। फिर भी उन्होंने तुनिषा को अकेले सेट पर आने दिया। तुनिषा 21 से 23 दिसंबर अपने घर पर नहीं गई थीं। उनकी शीजान से बात भी नहीं हुई थी। दोनों का ब्रेकअप हो चुका था फिर दोनों के बीच दोस्ती अच्छी थी। शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि पवन शर्मा तुनिषा के मामा नहीं हैं। बल्कि उनके पूर्व मैनेजर हैं।

4 साल पहले उन्हें मैनेजर की पोस्ट से निकाल दिया गया था। क्योंकि वह तुनिषा के साथ काफी सख्त बर्ताव करते थे। शीजान खान के परिवार का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला नहीं है। पुलिस ने भी लव जिहाद होने से खारिज कर दिया है। तुनिषा ने शो के 21 वें एपिसोड में शूटिंग के लिए हिजाब पहना था। तुनिषा ने खुद 3 सितंबर 2022 को यह फोटो अपलोड कर लिखा था कि शूट के लिए हिजाब पहना था।

धर्म से कोई लेना-देना नहीं

धर्म से कोई लेना-देना नहीं

शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि तुनिषा से मेरा रिश्ता बहन का था। हम जब माइथोशो करते हैं तो हिंदी सीखते हैं। ऐसे में किसी भाषा का धर्म से क्या लेना-देना है। कोई भाषा सीखने का मतलब धर्म परिवर्तन नहीं है। शफक नाज ने कहा कि धर्म हमारे लिए निजी है। शीजान की मां ने कहा कि तुनिषा की मां के पास कोई सबूत नहीं है कि कौन दरगाह लेकर गया था?

पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरे में सारे सबूत हैं

पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरे में सारे सबूत हैं

शीजान की मां ने कहा कि अगर शीजन ने थप्पड़ मारा है तो तुनिषा की मां ने यह मुझे क्यों नहीं बताया। वह बिना सबूत के आरोप लगाई जा रही हैं। तुनिषा को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया है शीजान ने। पुलिस के पास सीसीटीवी कैमरा के सारे सबूत मौजूज हैं।

क्या हमारे बेटा शीजान भी सुसाइड कर ले?

क्या हमारे बेटा शीजान भी सुसाइड कर ले?

शीजान की मां ने कहा कितुनिषा हमारे क्लोज थी। वो मेरे लिए 10 साल की बच्ची थी। एक तरफ मेरा बच्चा जो बेगुनाह है। आप क्या चाहती हो कि मेरा बच्चा भी सुसाइड कर ले। फलक नाज ने कहा कि मैं तुनिषा का जन्मदिन प्लान कर रही थी। मैंने तुनिषा की मां को भी प्लानिंग बताया था। तुनिषा को मीडिया नहीं पसंद है। उसे परिवार पसंद था। तुनिषा की मां हमारे परिवार में शामिल थीं।

तुनिषा खुद अस्पताल में एडमिट हुई थीं

तुनिषा खुद अस्पताल में एडमिट हुई थीं

शीजान के खिलाफ सारी चीजों को तोड़-मरोड़ कर बताया गया है। यह सारा मामला मेंटल हेल्थ का है। फलक ने कहा कि उनकी मां बाहर नहीं जाने देती थीं। तुनिषा की मां इतना फोन करती थीं कि वह अपना फोन फेंक देती थीं। शीजान की मां ने कहा कि जिस दिन उसने ये किया है उस दिन मेरी उससे बात हुई है। जो कि एक साधारण बातचीत थी। 16 दिसंबर तारीख को तुनिषा खुद अस्पताल एडमिट हुई थीं। तुनिषा फोन पर रो रही थीं। तुनिषा बेड पर लेटी हुई है। उसकी मां ने कहा कि काम को लेकर परेशान है।

तुनिषा ने 24 को किसी को फोन किया था

तुनिषा ने 24 को किसी को फोन किया था

शीजान की मां ने कहा कि तुनिषा और शीजान अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे, इस वजह से दोनों अलग हो गए। शीजान और तुनिषा एक साथ 24 दिसंबर को साथ में बैठे थे। तुनिषा ने किसी को फोन किया और सामने से फोन आया है और फिर घटना हुआ है। तुनिषा की मां शीजान खान के साथ अपनी बेटी का रिश्ता नहीं चाहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X