Tunisha Sharma Suicide: शीजान खान को कैसे पता तुनिषा ने 15 मिनट किससे बात की? सुसाइड नहीं हत्या?

Tunisha Sharma Suicide Case:तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में शीजान खान की जमानत को लेकर सोमवार को चर्चा हुई। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान तुनिषा के वकील ने शीजान खान पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। तुनिषा शर्मा के परिवार के वकील तरुण शर्मा से सुनवाई के बात मीडिया से बात की और खुलासा किया। वकील तरुण शर्मा ने कहा कि अगर शीजान ने अपने वकील को यह बताया है कि तुनिषा ने किसी और से बात की, तो यह उसे कैसे पता चला? शीजान ने पहले तो कहा था कि वह कमरे से चला गया।
जब वह बाहर गया तब तुनिषा ने 15 मिनट अली से बात की थी। ये बात शीजान को कैसे पता चली? क्योंकि तुनिषा तो तब तक मर चुकी थी। ये उनकी कोर्ट में बहस है? इतना ही नहीं अपनी बात को आगे रखते हुए तुनिषा शर्मा के वकील ने कहा कि 45 मिनट तक तुनिषा और शीजान मेकअप रूम में थे। कोर्ट में यह कहा गया कि शीजान मेकअप रूम से चला गया। तो फिर उसे कैसे पता चला कि तुनिषा 15 मिनट अली से बात कर रही थी।
आडियो या फिर वीडियो कॉल पर। अब तो सबसे बड़ा यह शक सामने आ रहा है कि क्या पता जब तुनिषा गाड़ी में बैठी थी तो उसके साथ शीजान की बात हुई है? यह सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि सेट से अस्पताल आते वक्त क्या तुनिषा और शीजान के बीच गाड़ी में बात हुई थी। पहले तो यह सुसाइड का केस लग रहा था, लेकिन अब यह हत्या का शक पैदा कर रहा है।
आपको बता दें कि शीजान खान के वकील का कहना है कि तुनिषा ने डेटिंग ऐप के जरिए अली नाम के लड़के से दोस्ती की । सुसाइड से 15 मिनट पहले इस लड़के से तुनिषा ने बात की थी। गौरतलब है कि 24 दिसंबर को तुनिषा ने अपने टीवी शो अली बाबा दास्तान ए काबुल के सेट पर सुसाइड कर लिया। तुनिषा की मां की गवाही पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता शीजान खान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











