Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा के पास पैसे नहीं रहते थे, मुझसे उधार मांगा था- एक्ट्रेस का खुलासा

Tunisha Sharma Suicide Case:अली बाबा दास्तान एक काबुल की एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद पुलिस हर तरह से इस केस की पूरी जांच कर रही है। कुछ दिन पहले इस केस में गिरफ्तार शीजान खान के परिवार ने तुनिषा के मां पर आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी से काम करवाना चाहती थीं। तुनिषा को काम नहीं करना था। इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि तुनिषा ने अपने निधन से एक दिन पहले दोस्त और एक्ट्रेस सोनिया सिंह से पैसे उधार लिए थे। हाल ही में एक वेब पोर्टल से बातचीत में सोनिया सिंह ने इस संबंध में खुलासा किया है।
सोनिया सिंह ने बताया है कि कैसे तुनिषा काफी परेशान चल रही थीं। साथ ही शीजान खान के साथ रिश्ते पर भी तुनिषा ने उनसे बातचीत की थी। दोनों की मुलाकात दिसंबर में हुई थी। सोनिया सिंह ने तुनिषा के आर्थिक मामले पर बात की है। उन्होंने बताया है कि एक्ट्रेस के पास हमेशा पैसे की कमी रहती थी। उन्होंने कहा कि तुनिषा के पास कई दफा पैसे नहीं होते थे। कुछ दिन पहले तुनिषा ने मुझसे 3 हजार रुपए उधार मांगे हैं।
मैंने तब उससे पूछा था कि क्या हुआ उसके पास इतने पैसे भी नहीं हैं। तुनिषा ने यह भी सोनिया से कहा था कि शीजान ने उनसे रिश्ते में कुछ स्पेस मांगी है। मैंने तब उसे समझाया था कि रिश्ते में ऐसा हुआ करता है। सोनिया ने बताया कि तुनिषा से उनकी बात 23 दिसंबर को हुई थी। तब तुनिषा ने फोन पर कहा था कि अगर उनकी मां का फोन आए तो कहना कि वह उनके साथ है।
बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। इस पूरे मामले को लेकर तुनिषा की एक्स ब्वॅायफ्रेंड शीजान खान को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। शीजान खान के मेकअप रूम में ही तुनिषा शर्मा ने सुसाइड किया था। तुनिषा की मां की गवाही के बाद शीजान खान को गिरफ्तार किया गया। शीजान खान के परिवार ने कहा है कि उनके बेटे पर गलत आरोप लगाया गया है। शीजान खान को ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











