..................... सुसाइड केस आरोपी राहुल ने मारा वैशाली ठक्कर को थप्पडड , डिप्रेशन में थीं एक्ट्रेस।Suicide case Accused Rahul Navlani slapped Vaishali Takkar actress facing depression - Hindi Filmibeat

Vaishali Takkar suicide: आरोपी राहुल ने वैशाली को मारा थप्पड़, उस दिन कर लिया सुसाइड !

Vaishali Takkar,Rahul Navlani

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक्ट्रेस ने शादी से कुछ दिन पहले अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। मौत से पहले वैशाली ने एक सुसाइड नोट लिखा। नोट में राहुल नवलानी का जिक्र कई बार है। इसी आधार पर इंदौर पुलिस को उनका मुख्य आरोपी राहुल मिला है।

कई दिनों की तलाश के बाद राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जो कि वैशाली का पूर्व प्रेमी है। अब इस पूरे मामले में एक और बड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है। एक अखबार की रिपोर्ट अनुसार वैशाली ठक्कर के कजिन ने सुसाइड से पहले क्या हुआ इसके बारे में जानकारी दी है। कजिन का कहना है कि वैशाली अपने निजी जिंदगी की सारी बातें शेयर करती थीं। वह राहुल से काफी परेशान थी। यहां तक कि राहुल ने वैशाली को थप्पड़ भी मारा था।

राहुल ने वैशाली से यह कहा था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उसी से शादी करेगा। फिर जब वैशाली को अहसास हुआ कि राहुल केवल उसे फंसा रहा है तो उसने अपनी जिंदगी से राहुल को बाहर करने का फैसला किया और इग्नोर करना शुरू किया। जब राहुल को इसकी भनक लगी तो वह वैशाली को काफी परेशान करने लगा। यहां तक कि उसने वैशाली की शादी भी तोड़ने की कोशिश की। अपने मकसद में वह एक बार सफल भी हुआ।

जब दूसरी बार वैशाली की शादी तय हुई तो वह फिर से रिश्ता तोड़ने की तैयारी में था। बता दें कि राहुल ने वैशाली को धमकी दी थी कि वह कभी उससे शादी नहीं करेगा और उसकी शादी भी कहीं पर नहीं होने देगा। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर राहुल और उसकी पत्नी को सजा नहीं मिली तो उसकी आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी। ज्ञात हो कि वैशाली ने 16 अक्टूबर को अपने घर पर सुसाइड कर लिया।

Worried about your mental well-being or of someone you know? Help is just a call away. Reach out to the nearest mental health specialist at COOJ Mental Health Foundation (COOJ)- 0832-2252525, Parivarthan- +91 7676 602 602, Connecting Trust- +91 992 200 1122/+91-992 200 4305 or Sahai- 080-25497777/ SAHAIHELPLINE@GMAIL.COM.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X