शादी के 3 साल बाद सुहानी सी एक लड़की बन गई मां, फिल्म के चक्कर में होने वाला था मिसकैरेज

Rajshri Rani

Rajshri Rani Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राजश्री रानीसे जुड़ी एक गुड न्यूज़ सामने आई है। एक्ट्रेस की लाइफ में नई खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 3 साल बाद उनके घर किलकारियां गूंज उठी हैं। अब राजश्री रानी और गौरव मुकेश जैन पेरेंट्स बन गए हैं। इस कपल ने अपने पहले बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। आज सुबह यानी 1 फरवरी को करीब 5 बजे राजश्री रानी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। ये खबर कंफर्म की जा चुकी है। खुद एक्टर और राजश्री के पति गौरव मुकेश जैन ने मीडिया को ये खुशखबरी दी है।

मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस के पति गौरव ने बताया है कि- राजश्री ने बेबीबॉय को जन्म दिया है अपने पहले बच्चे की आने की खुशी में उनके साथ ही उनका पूरा परिवार भी बेहद खुश है। सभी लोग इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा गौरव ने ये भी बताया है कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।

बता दें कि, राजश्री ने कुछ महीने पहले ही अपने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं।

राजश्री रानी ने हाल ही में ई-टाइम्स से बात करते हुए बताया कि वह और उनके पति गौरव बीते एक साल से बच्चे के लिए प्रयास कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि “जब मुझे अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो मेरा मिक्स रिस्पॉन्स था। मैं खुश भी थी, लेकिन कही ना कही मुझे लग रहा था कि अब एक नई जिम्मेदारी का अनुभव होगा, एक नई जर्नी शुरु होगी। गौरव और मैं बहुत खुश थे क्योंकि हम एक साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। जब मैंने पहली बार अपने बच्चे के दिल की धड़कन सुनी तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।

राजश्री ने आगे कहा कि “जब आप 30 की उम्र में परिवार शुरू करने का निर्णय लेते हैं, तो आपको प्रेंग्नेसी के दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत होती है। मैंने प्रेग्नेंसी के लगभग दो महीने तक काफी मुश्किलों का सामना किया है। मेरे गर्भाश्य में ब्लड क्लॉट जम गया था। मेरे डॉक्टर ने मुझे आराम करने और ट्रेवल करने से बचने की सलाह दी थी। हालांकि, मैंने इसे हल्के में लिया। मैंने फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर जाने की गलती की, जिसकी वजह से मुझे हैवी ब्लीडिंग होने लगी थी। जब तक मैं पूरी तरह ठीक नहीं हो गया, मुझे बिस्तर पर आराम करना पड़ा। वह दौर काफी डरावना था, लेकिन अब मैं एकदम ठीक हूं। जैसा कि कहा जाता है कि आखिरी में सब अच्छा हो ही जाता है।

बता दें कि राजश्री ने 20 नवंबर को गौरव जैन संग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दूसरी शादी की थी। इससे पहले अभिनेत्री ने साल 2008 में विनीत पांडे से शादी की थी लेकिन साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया था।

Read more about: rajshri rani television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X