शादी के 9 दिन कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा - संकेत भोसले पर FIR, कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां
हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब खबर है कि सुगंधा और उनके परिवार पर पुलिस जल्दी ही कोविड नियमों को ताक पर रखकर शादी करने के जुर्म में कार्यवाही कर सकती है।
खबर है कि 26 अप्रैल को हुई इस शादी में 100 से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए थे जबकि परिवार के पास केवल 40 लोगों को इकट्ठा करने की अनुमति थी।

यह शादी फगवाड़ा स्थित क्लब कबाना रिज़ॉर्ट में हुई थी और शादी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद ही पुलिस ने ये कदम उठाया है।
शादी के एक दिन पहले पहुंचे बारातियों को होटल में ही 24 घंटे के लिए क्वारंटीन भी होना पड़ा था। सुगंधा और उनके परिवार के अलावा, होटल पर भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए एक्शन लिया जा सकता है।

3 साल से कर रहीं डेट
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले, 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन उनके डेट करने से पहले ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी थीं जिसके बाद उनके परिवारों ने उनसे इस बात की सफाई मांगी।

अफवाहों के कारण डेट
सुगंधा और संकेत ने जब एक साथ कपिल शर्मा शो में काम करना शुरू किया तो दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। इसके बाद सुगंधा और संकेत ने सच में ही डेट करना शुरू कर दिया।

चाहती थीं भव्य शादी
जब सुगंधा और संकेत ने अपनी शादी की प्लानिंग शुरू की तो सुगंधा शुरू से ही एक भव्य शादी चाहती थीं लेकिन कोरोना ने उनके सारे प्लान की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों दिसंबर से ही शादी प्लान कर रहे हैं।

सगाई से पहले फोटोशूट
अपनी सगाई से भी पहले सुगंधा और संकेत ने अपना प्री वेडिंग फोटोशूट करवा लिया था। इसके बाद से ही दोनों केवल एक अच्छे मुहुर्त का इंतज़ार कर रहे थे जब वो शादी के बंधन में बंध सकें।

जमकर हुई रस्में
अपनी शादी में सुगंधा जमकर सारी रस्में करती हुई दिखाई दीं। उनकी मेहंदी और हल्दी की रस्म की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं।

स्वैग वाली दुलहनिया
शादी से सुगंधा की एक प्यारी सी तस्वीर। सुगंधा इस तस्वीर में पूरे स्वैग के साथ डॉक्टर संकेत भोंसले की दुलहनिया बनने को तैयार हैं।

नहीं मिली है प्रतिक्रिया
अभी तक FIR के मामले में सुगंधा - संकेत या उनके परिवारों की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन उनकी शादी के वायरल वीडियो से साफ है कि उनकी शादी में मेहमानों की संख्या ज़्यादा हो सकती है।

दो बार पोस्टपोन हुई शादी
सुगंधा और संकेत दोनों ने ही दो बार कोरोना के चलते अपनी शादी पोस्टपोन की। आखिरकार, उन्हें अप्रैल में ही जाकर शादी का मुहुर्त मिला था।

कम लोगों की परमिशन
सुगंधा को इस बात का खेद है कि शादी में कम ही मेहमान आ पाएं और उनका पूरा परिवार इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाया।

जल्दी ठीक हो चीज़ें
उम्मीद है कि अगर सुगंधा के ऊपर कोई कार्यवाही होनी भी है तो जल्दी ही वो इस परेशानी से बाहर आ जाएं। एक स्वस्थ और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











