Anupamaa में काम करने की वजह से इस एक्टर को लेनी पड़ती थी दवाइयां, नॉर्मल होने में लग जाते थे कई दिन

Sudhanshu Pandey

Sudhanshu Pandey on Anupamaa: एक्टर सुधांशु पांडे हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आए, जहां उन्होंने ऊर्फी जावेद, निकिता लूथर, हर्ष गुजराल और पूरव झा जैसे फेमस कंटेस्टेंट्स के बीच टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

'कैरेक्टर की वजह से हुईं मुश्किलें'

सुधांशु पांडे ने बताया कि कैसे टेलीविजन शो 'अनुपमा' में काम करते समय उन्हें एक मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। आपको बता दें, सुधांशु ने 'अनुपमा' में वनराज शाह नाम का एक ग्रे शेड वाला किरदार निभाया था। उन्होंने बताया कि इस तरह के निगेटिव, डीप और इमोशनल रोल निभाने के बाद, किसी एक्टर के लिए तुरंत नॉर्मल सिचुएशन में लौट पाना आसान नहीं होता।

बॉलीवुड बबल से हालिया बातचीत में सुधांशु ने कहा- 'मैंने कुछ ऐसे इमोशनल सीन किए हैं, जहां से निकलने में मुझे वक्त लगा। कभी-कभी इसमें कई दिन भी लग जाते हैं। यही वजह है कि हॉलीवुड में कई बार एक्टर्स को रिहैब की जरूरत पड़ती है। एक एक्टर होने के नाते आपको समझना होता है कि कब खुद के लिए लाइन खींचनी है।'

सुधांशु ने आगे बताया कि वे खुद को एक बैलेंस्ड इंसान मानते हैं, लेकिन जब वे कैरेक्टर में पूरी तरह से उतरते हैं तो कई बार उन्हें मेंटली और इमोशनली तौर पर काफी परेशानी होती है।

'अनुपमा' को लेकर एक्सपीरिएंस

सुधांशु पांडे ने 'अनुपमा' में अपने काम करने के एक्सपीरिएंस को लेकर बात कही और कहा- "'अनुपमा' के समय मैं कुछ ऐसे डार्क और इमोशनल स्पेस में गया, जिसने मुझे काफी ज्यादा प्रभावित किया। मुझे कभी-कभी दर्द और मानसिक थकान के लिए दवाएं भी लेनी पड़ीं, क्योंकि मैं कैरेक्टर में बहुत ज्यादा डूब गया था। लेकिन मैं ऐसा ही एक्टर हूं - चाहे टीवी हो या ओटीटी, मैं हर रोल में 100% देता हूं।"

शो छोड़ने का कारण नहीं बताया

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुधांशु पांडे करीब चार साल तक 'अनुपमा' का हिस्सा रहे। लेकिन 2024 में उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया। हालांकि, उन्होंने शो छोड़ने के पीछे की असली वजह अभी तक ऑफिशियली नहीं बताई है।

More from Filmibeat

Read more about: sudhanshu pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X