..................... Sudha Chandran Devi Bhajan moment goes viral Sudha Chandran viral dance video from mata rani pooja - Hindi Filmibeat

माता की चौकी में सुधा चंद्रन पर आई माता, बेकाबू हुई एक्ट्रेस संभाले नहीं संभली करने लगी ऐसी हरकते

Sudha Chandan Viral Video: मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा चंद्रन मंदिर में भजन के दौरान नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल-सफेद साड़ी पहनी हुई है और माथे पर 'जय माता दी' लिखा हुआ पटका बंधा है।

Sudha Chandan

भजन चलते-चलते सुधा अचानक बहुत ज्यादा भावुक हो जाती हैं। वीडियो में ऐसा लगता है जैसे वह खुद पर काबू नहीं रख पा रही हों। हालात ऐसे बन जाते हैं कि पास खड़े तीन लोगों को उन्हें संभालना पड़ता है, ताकि वह गिर न जाएं। बताया जा रहा है कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम था, जहां सुधा माता के भजनों में शामिल हुई थीं।

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह सब दिखावा है और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया गया है। कई यूजर्स ने इसे ड्रामा और ढोंग तक बता दिया। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सुधा के समर्थन में भी उतरे। उनका कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों में कई बार लोग भक्ति में डूबकर ऐसी हालत में चले जाते हैं और यह कोई नई बात नहीं है।

सुधा चंद्रन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने मयूरी, नाचे मयूरी जैसी फिल्मों और कहीं किसी रोज़, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन 6 और माता की चौकी जैसे टीवी शोज़ में काम किया है।

फिलहाल सुधा चंद्रन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X