56 की उम्र में सुदेश लहरी ने दी Good News, नवजात के साथ तस्वीर देख लोग हुए Shocked और Surprised

Sudesh Lehri Good News: कॉमेडियन सुदेश लहरी (Sudesh Lehri) ने हंसते-हंसाते लोगों को सरप्राइज दे दिया है। सुदेश लहरी ने सोशल मीडिया (Sudesh Lehri Instagram) के जरिए अपने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। जी हां, मशहूर कॉमेडियन सुदेश लहरी के घर 56 साल की उम्र में किलकारियां गूंजी हैं। नवजात के जन्म के साथ सुदेश लहरी दादा बन गए हैं।
दादा बने सुदेश लहरी
सुदेश लहरी के बेटे मणि और उनकी पत्नी को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। सुदेश ने अपने पोते की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर पोस्ट करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की, जिसमें वह अपने नन्हे हाथों से उनकी उंगली पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।
सुदेश लहरी ने ऐसे दी गुड न्यूज़
अपने पोते के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सुदेश ने लिखा, 'हमारे परिवार का नया सदस्य #पोता।' पूरा परिवार नए सदस्य के आने का जश्न मना रहा है और खुशी से झूम रहा है। कई टीवी हस्तियों और फैंस ने इंस्टाग्राम पर मणि और दादा सुदेश लहरी को बधाई भरे मैसेजेस भेजे हैं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
लोग पूछ रहे हैं कि सुदेश लहरी इतनी जल्दी दादा कैसे बन गए। सुदेश लहरी के चेहरे को देखकर लगता ही नहीं है कि उनक उम्र 56 साल की हो चुकी है। अब लोग लगातार सुदेश लहरी को दादा बनने की बधाई दे रहे हैं।
कृष्णा अभिषेक ने दी बधाई
लोगों का तो ये भी कहना है कि सुदेश लहरी शक्ल से दादा लग ही नहीं रहे हैं। वहीं कुछ टीवी सितारे ऐसे भी हैं जो कि सुदेश लहरी को दादा बनने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम कृष्णा अभिषेक का नाम भी शामिल है। कृष्णा अभिषेक ने अपने पुराने पार्टनर की इस पोस्ट पर कमेंट किया है।
सुदेश लहरी का करियर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुदेश लहरी ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी शो से की थी और वे 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों को खूब हंसाते रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त पंचलाइन आज भी दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











