मुझे बुरी तरह मारा गया, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की मंगेतर ने शेयर की मारपीट की तस्वीर,
कॅामेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी मंगेतर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ सगाई तोड़ ली है। साथ ही दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। सिद्धार्थ ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था कि शुभी ने उन पर हाथ उठाया है।
सिद्धार्थ के इस बयान के बाद शुभी ने उन सभी तस्वीर को शेयर किया है जिससे ये साफ होता है कि सिद्धार्थ ने शुभी के साथ मारपीट की है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान शुभी ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। साथ ही तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद आप चौंक जायेंगे।

शुभी का कहना है कि मार्च में सिद्धार्थ ने मुझे बुरी तरह मारा। जब मैं पुलिस के पास जाने लगी तो उसने कहा कि मुझसे गलती हो गई। माफ कर दे। मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। उसे रोता हुआ देखकर मैंने पुलिस से कहा कि सिद्धार्थ को जाने दिया जाए। अब मुझे एहसास हो रहा है कि मैंने बड़ी गलती कर दी। उसे जेल में होना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











