अमिताभ की हॉट सीट पर बैठे करन और आलिया

करन जौहर के साथ उनके तीनों स्टूडेंट आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी मौजूद थे। तीनों नये कलाकारों से मिलकर अमिताभ भी काफी खुश हुए और उन्होंने तीनों के साथ काफी मजेदार समय व्यतीत किया। करन ने अपनी फिल्म की कास्ट यानी तीनों एक्टरों के बारे में बताते हुए कहा "सिद्धार्थ और वरुण को मैं पहले से जानता था लेकिन फिर मुझे हिरोइन की तलाश थी। तभी मेरे स्क्रिप्ट राइटर ने मुझे पूजा भट्ट की बहन आलिया के बारे में बताया और फिर मैंने आलिया को स्क्रीन टेस्ट के लिए अपने स्टूडियो बुलाया।"
करन ने आगे बताया "आलिया पहली बार अपनी मां के साथ मेरे स्टूडियो में आई थी और उसने अपना स्क्रीन टेस्ट बहुत बेहतरीन दिया। उसी वक्त मैंने उसे साइन कर लिया।" पहले करन जौहर और आलिया भट्ट ने अमिताभ के साथ गेम खेला और 60,000 जीतने के बाद उन्होंने सिद्धार्थ और वरुण को हॉट सीट पर बैठा दिया। फिर सिद्धार्थ और वरुण ने भी अमिताभ के साथ बातें करते हुए अपनी फिल्म से जुड़ी कई मज़ेदार बातें शेयर कीं। गेम के अंत में करन जौहर की पूरी टीम ने कुल 6 लाख 40 हजार रुपये जीते। अमिताभ ने करन को उनकी फिल्म की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और साथ ही तीनों नये कलाकारों को भी अपनी विशेस दीं।


Click it and Unblock the Notifications











