इसे कहते हैं धमाका - स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 की तैयारी शुरू, जानिए सारी डीटेल्स

By Staff

धर्मा प्रोडक्शन्स की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारी भी शुरू हो चुकी है और ये तैयारी कर रहा है धर्माटिक इंटरटेनमेंट। इस बार फिल्म में सब कुछ अलग होगा - कहानी, किरदार और कहानी का ट्रीटमेंट। क्योंकि करण जौहर की धर्माटिक इंटरटेनमेंट इसे वेब सीरीज़ के तौर पर बना रही है।

गौरतलब है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर करण जौहर का बेबी प्रोजेक्ट रहा है। माई नेम इज़ खान बनाने के बाद करण जौहर इतना थक चुके थे कि उन्हें कुछ हल्का फुल्का बनाना था और इसलिए उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाई। इसके बाद करण इस फिल्म को सीरीज़ के तौर पर आगे बढ़ाना चाहते थे।

student-of-the-year-3-is-already-in-planning-stage-under-dharmatic-entertainment

वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लॉन्च करने के बाद करण जौहर ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और भारत की डिज़्नी गर्ल तारा सुतारिया को लॉन्च किया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पार्ट 3 में किसे मौका मिलता है।

माना जा रहा है कि ये 7 - 8 एपिसोड की वेबसीरीज़ होगी। वैसे भी जब से इंटरटेनमेंट जगत ने डिजिटल रास्ता अपनाया है, चीज़े काफी बदल चुकी हैं। आने वाले समय में कई ए लिस्ट एक्टर्स भी वेब सीरीज़ में दिखाई देंगे -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X