Bigg Boss 18 का हिस्सा बनेंगे Stree 2 के सरकटा ? नए सीजन में मचेगा धमाल

Stree 2's Sarkata aka sunil kumar become a part of Bigg Boss 18: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म देश दुनिया में तगड़ा कलेक्शन कर रही है। फिल्म को आज रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 414.8 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और वर्ल्डवाइड फिल्म 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर चुकी है।
बता दें कि फिल्म के लगभग सभी किरदारों की जमकर तारीफें हुई हैं। फिल्म में इस बार नया किरदार सरकटा आया था। सरकटा ने फिल्म में आतंक मचा दिया था, लेकिन जैसे ही सरकटा यानी कि सुनील कुमार का असली चेहरे सामने आया फैन्स तो उन्हें देखकर दंग ही रह गए। सुनील कुमार की हाइट और पर्सनालिटी काबिले तारीफ है। इन दिनों सुनील कुमार भी जमकर हेडलाइन में बने हुए हैं। वहीं सरकटा उर्फ सुनील की इतनी पॉपुलेरिटी देख बिग बॉस ने भी उन्हें सीजन 18 के लिए अप्रोच किया है।
जी हां, हाल ही में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक सुनील कुमार को बिग बॉस सीजन 18 के लिए अप्रोच किया जा रहा है। पिंकविला से बातचीत को दौरान जब सुनील से पूछा गया कि वह फिल्में करेंगे या फिर बिग बॉस किसमें उन्हें ज्यादा दिलचस्पी रहेगी। इस दौरान सुनील बिग बॉस से आए फोन का जिक्र करते हैं। सुनील कहते हैं कि मुझे बिग बॉस की तरफ से फोन आया था वह मुझे अक्टूबर में शो ज्वाइन करने के लिए कह रहे हैं।
सुनील कहते हैं कि मैं फिलहाल तो बिग बॉस में जाने के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन मैं पुलिस में काम करता हूं इसलिए मुझे छुट्टी लेने में दिक्कत होती है। मुझे लंबी छुट्टी के लिए पूछना पड़ता है। हालांकि जो मेरे सीनियर अधिकारी हैं वह मुझे सपोर्ट करते हैं। वह मुझे मना नहीं करते। सुनील आगे कहते हैं कि किसी ऐड के लिए कुश्ती के लिए जाना होता है तो वह मुझे छुट्टी दे देते हैं। फिलहाल तो सुनील ने शो में शामिल होने की इच्छा जताई, लेकिन उन्होंने अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि वह शो में जाएंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











