'स्टोरी 9 मंथ्स की' एक्टर आशय मिश्रा बोले, 'आलिया' और 'सारंगधर', एक दूसरे से बिल्कुल अलग किरदार हैं
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'स्टोरी 9 मंथ्स की' नए जमाने का एक मनोरंजक शो है, जिसमें सुकीर्ति कांडपाल और आशय मिश्रा, क्रमशः आलिया श्रॉफ और सारंगधर पांडे के लीड रोल्स में हैं। यह अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो इंसानों की एक ताजगी भरी कहानी है। आलिया श्रॉफ एक शहरी, हार्वर्ड रिटर्न, सफल और महत्वाकांक्षी बिजनेसवुमन हैं, जो जिंदगी में बड़ी सफलता हासिल करती हैं। दूसरी ओर, सारंगधर पांडे, मथुरा से आया एक उभरता हुआ महत्वाकांक्षी लेखक है।
आलिया सिंगल मां बनने का चुनाव करती हैं और अंततः उन्हें एक डोनर मिल जाता है, लेकिन किस्मत का फेर कुछ ऐसा होता है कि यह डोनर कोई और नहीं बल्कि सारंगधर होताहै। चाहे काम हो या निजी जिंदगी, दोनों हर मामले में एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं। उनके व्यक्तित्व और उनकी दुनिया एक नदी के दो अलग-अलग किनारे हैं।
इस शो में सारंगधर पांडे का रोल निभा रहे आशय मिश्रा कहते हैं, "आलिया एक आकर्षक, व्यवहारिक और भावनात्मक रूप से सख्त लड़की है, जो अपने करियर में बहुत सफल है। वो एक परफेक्शनिस्ट हैं और स्वभाव से एक प्लानर हैं। उनके लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं है और वो सबकुछ पूरी सतर्कता से प्लान करती हैं।

जबकि सारंगधर स्वभाव में उससे बिल्कुल अलग है। सारंगधर जज्बाती है और तुरंत अपने दिल की बात कह देता है। इसीलिए वो सनक में आकर अपना घर छोड़ देता है और अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई चला आता है। वो एक लेखक है और उसे शायरियां पढ़ना बहुत पसंद है। वो अपने जज्बात जाहिर करने में आगे रहता है और स्वभाव से बड़ा बातूनी है।
आलिया और सारंगधर के स्वभाव में जमीन-आसमान का फर्क है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक आने वाले हफ्तों में उनके बीच बदलते रिश्ते को पसंद करेंगे, क्योंकि वो दोनों अलग-अलग दुनिया से हैं। मुझे भी ऐसे शोज़ या फिल्में देखने में मजा आता है, जिसमें दो किरदार एक-दूसरे से बिलकुल अलग हों।"
'स्टोरी 9 मंथ्स की' में सारंगधर पांडे को देखिए आशय मिश्रा के रोल में, हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


Click it and Unblock the Notifications