कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' पर लगी रोक, हैदराबाद सिविल कोर्ट में दर्ज हुआ ये बड़ा मामला!

कंगना रनौत का लॉक अप शो जबसे खबरों में आया है इसको लेकर लगातार किसी ना किसी तरह की चर्चा होती रहती है। बता दें कि इस शो को एकता कपूर बना रही हैं लेकिन विवादों से नाता लगातार जुड़ रहा है। अब एक बड़ी खबर हैदराबाद से सामने आ रही है और वो ये है कि हैदराबाद के व्यवसायी सनोबर बेग ने हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि लॉक अप द जेल नामक एक शो के उनके पंजीकृत विचार पर आधारित है।

बेग के अनुसार, उन्होंने एंडेमोल शाइन इंडिया के अभिषेक रेगे के साथ कॉन्सेप्ट शेयर किया था, जिसके बारे में उनका कहना है कि उन्होंने पीठ में छुरा घोंपा और उन्हें धोखा दिया।

kangana ranaut, lock upp, कंगना रनौत, लॉक अप

सिविल कोर्ट ने अब लॉक अप के मेकर्स को शो को किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने से रोक दिया है। जी हां, इस शो पर हैदराबाद सिविल कोर्ट ने स्टे लगा दिया है और स्ट्रीम करने की मनाही है।

बेग का कहना है

बेग का कहना है

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर की मानें तो, बेग का कहना है कि, "मैंने 2018 में एसोसिएशन के साथ अपना विचार पंजीकृत किया था। तब मुझे उसी पर मेरे साथ काम करने के लिए एक निर्देशक शांतनु रे मिला था। हमने यह आइडिया स्टार प्लस को भी दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

 महामारी के कारण

महामारी के कारण

फिर महामारी के कारण, चीजों में और देरी हो गई। मैं लंबे समय से अभिषेक रेगे के संपर्क में हूं और हैदराबाद में इस विषय पर कई बैठकें की हैं। उन्होंने वादा किया कि एक बार बाजार बेहतर हो जाएगा तो हम आगे बढ़ेंगे।

हकीकत में बदल गए हैं

हकीकत में बदल गए हैं

एक हफ्ते पहले, मैंने देखा कि मेरे सपने किसी और की हकीकत में बदल गए हैं।" इस आरोप के बाद मेकर्स की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है और देखना ये है कि आने वाले समय में ऐसा हो पाता है या नहीं।

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में

बता दें कि कंगना रनौत इसके अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं और कई बड़े धमाके करने वाली हैँ। ऐसा कहा जाता रहा है कि कंगना रनौत और विवादों का काफी पुराना नाता रहा है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत धाकड़ को लेकर बिजी हैं जिसकी रिलीज डेट का इंतजार उनके सभी फैंस कर रहे हैं। फिलहाल इसको लेकर किसी तरह का अपडेट सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X