Teri Meri Doriyaann  Promo :शो तेरी मेरी डोरियां का नया प्रोमो रिलीज, बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं

By Filmibeat Desk
Teri Meri Doriyyann

Teri Meri Doriyaann :अपकमिंग शो तेरी मेरी डोरियां का नया प्रोमो सामने आया है।'तेरी मेरी डोरियां' का यह नया प्रोमो हमें इसकी अलग अलग प्रेम कहानियों की बारीकियों से रूबरू कराता है। प्रोमो किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं लग रहा है और इसमें शो को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए सबकुछ है। हमें पंजाब की धरती से निकली एक कहानी से परिचित कराने के बाद, यह मोंगा सिस्टर्स की प्यारी मां के सीन्स के साथ शुरू होता है।

जो अपनी बेटियों की शादी एक अमीर और बड़े परिवार में करवाना चाहती हैं। हम सीरत की स्वाभिमानी, आकर्षक बहन साहिबा को देखते हैं, जो अमीरों को इम्प्रेस करने के लिए अपनी मां की जरूरतों पर सवाल उठाती है। दूसरी तरफ, लुधियाना का संपन्न परिवार, बराड़ है, जिसके तीनों बेटे एक दूसरे से बहुत अलग हैं।प्रोमो में हम देखते हैं कि अंगद खूबसूरत सीरत की तरफ खिच रहा है, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर है.... गैरी, अंगद के कजिन की नजर सीरत पर है और वह उसे लुभाने की कोशिश करता है।

उसी समय, अंगद और साहिबा में ईगो क्लैस होता है, और वे एक-दूसरे को नापसंद करने लगते हैं। लेकिन क्या भाग्य अपना खेल खेलेगा, और असंभावित जोड़ों को एक साथ लाएगा?... क्या ब्रार ब्रदर्स और मोंगा सिस्टर्स का जीवन एक लवली मेस में उलझ जाएगा, जो उनके परिवार के सदस्यों के समय पर हस्तक्षेप से और भी दिलचस्प हो जाएगा?शो के दिलचस्प किरदारों की अलग-अलग शख्सियतों से हमारा परिचय कराने से लेकर शो की उभरती प्रेम कहानियों को देखने के लिए हमारी उत्सुक्ता को बढ़ाने तक, प्रोमो में वह सब कुछ शामिल है जिसे हम शो को मिस नहीं कर सकते।तो स्टार प्लस पर तेरी मेरी डोरियां देखने के लिए हो जाइए तैयार जो 4 जनवरी से शाम 7 बजे टेलीकास्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X