Baatein Kuch Ankahee Si: मोहित मलिक- सायली सालुंखे के साथ स्टार प्लस लाया है एक नया शो और अलग कॉन्सेप्ट

starplus-brings-new-show-baatein-kuch-ankahee-si-with-mohit-malik-and-sayali-salunkhe-promo-is-out

Baatein Kuch Ankahee Si: स्टारप्लस अब अपने नए शो "बातें कुछ अनकही सी" के साथ कुछ अलग और प्रासंगिक करने के लिए तैयार है। इस शो के साथ स्टारप्लस 30 और 40 साल के दो व्यक्तियों की एक नई कहानी लेकर आ रहा है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उनकी आपस में जुड़ी हुई जर्नी और एक सवाल.. कि क्या एक निश्चित उम्र के बाद भी प्यार होना पॉसिबल है!

इस शो में मोहित मलिक और सायली सालुंखे नजर आएंगे। सीरियल की कहानी अलग-अलग पृष्ठभूमि के दो मिडिल एज के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है - जब वे मिलते हैं.. तो दुनिया के बारे में उनके विचार कैसे टकराते हैं और संगीत उनके सफर में एक अहम भूमिका निभाता है।

35 की उम्र में दो सिंगल लोगों की कहानी

निर्माताओं ने हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में वंदना और कुणाल का परिचय दिया गया है और वंदना अपने परिवार के साथ अपना 35वां जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। 35 साल की उम्र में वंदना सिंगल हैं, जिसके कारण उनके रिश्तेदारों ने उन पर शादी करने का दबाव डाला है। लेकिन वह अभी भी अपने सपनों को पूरा करने को लेकर होपफुल है और उसका मानना है कि प्यार में पड़ने के लिए समझौता करना और सही व्यक्ति का इंतजार करना अच्छा नहीं है।

दूसरी तरफ कुणाल की सीन में एंट्री होती है। कुणाल और वंदना की पहली मुलाकात हुई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कहानी कैसे आगे बढ़ती है और क्या प्यार और जिंदगी में वकाई उम्र कोई बाधा है? 'बातें कुछ अनकही सी' का निर्माण राजन शाही द्वारा किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X