टेलीकास्ट से पहले सोशल मीडिया पर छाया 'चाशनी' सीरियल, दो बहनों की दिखेगी सास-बहू बनने की कहानी

chasni

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए लुभावने और दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। स्टार प्लस पर अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू जैसे कई सीरियल, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस करता है और साथ ही साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन भी करता है। अब चैनल अपने एक और नए शो चाशनी के साथ दर्शकों के लिए एक धमाकेदार या कहें कि मसालेदार कहानी लेकर सामने आया है जो अपने नाम से एकदम अलग है और मनोरंजन से भरपूर है।

स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा, जो सास बहू, चांदनी और रोशनी में बदल जाती हैं। दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा प्रत्याशा पैदा करने के बाद ये शो अब ट्विटर पर #masaledaarchashni के साथ ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शो छाया हुआ है।

इस नए शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के जरिए भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो दो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

हाल ही में निर्माताओं ने शो के दो प्रोमो जारी किए है, जिसमें दो बहनों की कहानी को दर्शाया गया है, जो एक भावनात्मक रोलरकोस्टर से गुजरती हैं। रोशनी की भूमिका निभाने वाले अमनदीप सिद्धू शो में एक फायर फाइटर हैं, जबकि चांदनी भी एक रिबेल है। शो में एक घटना ने उनके इक्वेशन और रिश्ते से जुड़ी पूरी दुनिया बदल दी है।

दरअसल, चांदनी जो कि छोटी बहन है, वह बड़ी बहन रोशनी की सास बन जाती है। वहीं साई केतन राव शो में रौनक की भूमिका में हैं। चाशनी में अमनदीप सिद्धू, सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, रौनक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर साईं केतन राव, अमनदीप सिद्धू के साथ स्क्रीन्स पर नजर आएंगे। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है।

शो की घोषणा के बाद से ही इसने दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है। दर्शक इस शो के प्रोमो को खूब प्यार और सराहना दे रहे हैं और इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जैसा कि आज वाकई शो के लिए एक बेहद खास दिन है, दर्शक सोशल मीडिया पर #masaledaarchashni नंबर 1 पर ट्रेंड करा रहें है। चाशनी का प्रसारण 9 मार्च यानी आज रात से 11 बजे सोमवार से रविवार तक स्टार प्लस पर होगा।

तो दो बहनों के सास बहू बने रिश्तों के मसालेदार ट्विस्ट को देखने के लिए जरूर देखिए चाशनी जो कि आज रात 11 बजे से स्टार प्लस पर दिखाए जाने के लिए एकदम तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: serial tv show tv
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X