स्टार प्लस के तीन सीरियल में तीन मौतें!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियलों की टीआरपी का स्टेटस फिलहाल काफी खराब चल रहा है। अब इन सीरियलों की टीआरपी वापस लाने के लिए सभी सीरियलों में लगभग एक ही जैसा प्लॉट आने वाला है। बात हो रही है साथ निभाना साथिया, ये है मोहब्बतें और दीया और बाती हम की।

इन सीरियलों में होने वाली है मौतें। जहां साथ निभाना साथिया में किंजल और मीरा गोपी को जान से मारने की कोशिश करेंगी। वहीं दीया और बाती हम में संध्या दूसरे लेवेल के पास पहुंच अपनी जान से हाथ खो देगी।
[DHAN TE NAN: शाहिद कपूर कर रहे हैं टीवी डेब्यू]
वहीं ये है मोहब्बतें में सिम्मी और अनन्या को सुब्बू जान से मारने की कोशिश करेगा। अब ज़ाहिर सी बात है कि सारे ही इन सीरियल के मुख्य किरदार हैं। इसलिए इनमें से कोई भी मरेगा नहीं। हां ये ज़रूर है कि इनकी मौत का प्लॉट थोड़ा ड्रामा तो बढ़ाएगा।
या ये भी हो सकता है कि कोई मर कर कुछ लीप के बाद वापस आ जाए। जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications