..................... ''महाभारत के 11 मिनट के युद्ध सीन को शूट करने में 2160 घंटे लगे'' star plus serial mahabharat interesting facts - Hindi Filmibeat

''महाभारत के 11 मिनट के युद्ध सीन को शूट करने में 2160 घंटे लगे''

By Staff

महाभारत ने हमेशा से अपनी विविध कहानियों से भारतीयों का मनोरंजन किया है। कई वर्षों से टेलीविजन उद्योग के निर्माता सांस्कृतिक नैतिकता को ध्यान में रखते हुए पौराणिक कहानियों को एक अलग तरीके और दृष्टि से दर्शकों को सुनाने का लक्ष्य रखते है। इस लॉकडाउन के समय में जब अन्य चैनल अपने पुराने शो को फिर से दिखा रहे है वही भारत का प्रमुख मनोरंजन चैनल स्टार प्लस अपने सबसे लोकप्रिय शो में से एक महाभारत को दिखा रहा हैं जो सिद्धार्थ कुमार तिवारी की अनूठी रचना है। इस शो ने दर्शकों को एक बार फिर से पावर-पैक प्रदर्शन, आश्चर्यजनक दृश्यों और अत्याधुनिक विशेष प्रभावों के साथ उनका ध्यान बांटा है।

किसी भी पौराणिक शो की प्रस्तुति का अर्थ है कि उस महाकाव्य गाथा और उसके समय की विस्तृत पुनर्व्याख्या करना। वेशभूषा से लेकर, कास्टिंग तक, वीएफएक्स तक, बहुत अधिक शोध किए जाने के बाद इसके सीन्स को बनाया गया था। इसके अलावा हम सभी जानते हैं कि इस शो के लॉन्च के बाद से ही यह शो दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो को बनाने में 5 साल लग गए थे और सिर्फ 11 मिनट के युद्ध सीन की शूटिंग के लिए लगभग 2160 घंटे (90 दिन) लगे थे।

mahabharat

कितनी हैरानी की बात है? पूरे दृश्य में कलाकार, सैनिकों से लेकर यहां तक ​​कि हाथियों की भी एक सही संख्या थी। इस संख्या में और अधिक जोड़ने का काम मौजूद तकनीशियन ने किया था। निर्माताओं का उस युग की महाभारत का प्रदर्शन करने का यह लक्ष्य था कि इसकी सामग्री और नयापन एक ऐसे स्तर पर दिखाई दे कि सभी दर्शकों के लिए एक भव्य दृश्य का अनुभव हों।

प्रोडक्शन टीम के एक स्रोत से यह पता चला, "एक पौराणिक शो की शूटिंग करना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है क्योंकि ऐसे शो को बनाते समय विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखना पड़ता है। महाभारत का युद्ध सीन अपने आप में एक अलग चुनौती थी। निर्माता चाहते थे कि यह सीन अत्यधिक पूर्णता के साथ बनाया जाए जो उत्तम और हर तरह से दोष रहित हो।

हमें बहुत अधिक समय लगा - लगभग 90 दिन जो 2160 घंटे की कड़ी मेहनत का प्रबंधन, को-आर्डिनेशन था और इस शूट में हर व्यक्ति को स्क्रिप्ट के अनुरूप चुना गया था और यह सुनिश्चित किया गया था कि यह एक उत्कृष्ट सिन बने जिससे वास्तव में सभी द्वारा पसंद किया गया था"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X