स्टार प्लस के साथिया....ने तोड़े टीआरपी के सारे रिकार्ड

Saath Nibhana Saathiya
टीवी सीरयलों की लोकप्रियता तय करती है कि लोगों का टेस्ट क्या है? तो हम आपको बता दें कि आंकड़े बताते हैं कि लोगो को सीधी औऱ सच्ची कहानियां पसंद आती है बशर्ते उन्हें सही ढंग से पेश किया जाये। इसी का नतीजा है कि स्टार प्लस के रोमांचकारी शो..साथ निभाना साथिया ..ने अपने समकालीन धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया है।

लगातार पिछले कई हफ्तों से नंबर वन बना यह शो इस बार टीआरपी में 7 नंबर ले कर आया है जो की आज के दौर की बहुत बड़ी बात है। टीवी शो के कलाकार और प्रोड्यूसर इस शो की सफलता से काफी खुश है। उनका कहना है कि वो अपने दर्शकों के काफी शुक्रगुजार हैं जो इतनी चाव से यह शो देखते हैं। शो की सफलता से उन लोगों के मुंह पर ताला लग गया होगा जो यह कहते हैं कि हमारे दर्शक सास-बहू शो से ऊब गये हैं।

यही नहीं टॉप टेन लिस्ट में जो शो इस बार शामिल हुए हैं उनमें स्टार प्लस ने बाजी मारी है। नंबर वन पर साथिया के बाद, टीआरपी चार्ट में स्टार के दिया और बाती हम, एक हजारों में मेरी बहना है, इस प्यार को क्या नाम दूं, यह रिश्ता क्या कहलाता है और मन की आवाज प्रतिज्ञा शामिल हैं। जिसके आधार पर स्टार प्लस ने एक बार फिर से सोनी और कलर्स को तगड़ा झटका दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X