Teri Meri Doriyaann Trailer: देसी लव स्टोरी के साथ ब्रोमांस , Vijayendra Kumeria की वापसी 

By Filmibeat Desk
Teri Meri DoriyaannTrailer

विजयेंद्र कुमेरिया के नए शो तेरी मेरी डोरियां का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। आज जो ट्रेलर जारी किया गया है, उसमें हम तीन भाइयों का ब्रोमांस और उनके आदर्श जोड़ों के साथ उनका रोमांस देख सकते हैं। जबकि यह पंजाबी, देसी लव स्टोरी परंपराओं को सबसे मॉडर्न तरीके से पेश करती है, शो का थीम स़ॉन्ग इसे और प्रॉमिसिंग बनाता है। ट्रेलर ने हमें शो के सभी मुख्य किरदारों के जीवन की एक झलक भी दिखाई, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वे सभी एक दूसरे से अलग हैं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, विजयेंद्र कुमेरिया ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं पहली बार एक सिख किरदार निभा रहा हूं। इस किरदार के रूप को पाने के लिए मैंने काफी परिवर्तन किया है। मैं अंगद सिंह बराड़ की भूमिका निभा रहा हूं जो परिवार का सबसे बड़ा बेटा और एक बेहतरीन बिजनेसमैन हैं। उसमें बहुतही छोटी उम्र से चीजों को पैसे और समय से तौलने की आदत विकसित हो गई थी और उसके अनुसार बाहरी दुनिया में ये दो चीजें सबसे अहम हैं और फिर पैसे की भाषा हर कोई समझता है।

जब उसके अपने परिवार की बात आती है तो वह उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करता है और उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी कर सकता है। यह फैमिली स्पेस है जहां वह बैक सीट पर आ जाता है और उसका दिल दिमाग पर हावी हो जाता है। एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते उसे अबतक अपना परफेक्ट मैच नहीं मिला है।"हिमांशी पराशर ने आगे अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, "साहिब एक कलाकार हैं। उसे अपनी कला पर बहुत गर्व और प्यार है, साथ ही मजे की बात यह है कि असल जिंदगी में मैं इसमें बहुत बुरी हूं। बता दें कि यह सीरीज पंजाब के एक बहुत ही खूबसूरत लोकेशन्स पर सेट है, एक ऐसी सेटिंग जो इसके साथ आने वाले रोमांस और एक्साइटमेंट को अच्छी तरह बयां करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X