Chashni Promo out! स्टारप्लस का नया शो 'चाशनी', बहनों से सास बहू बनी दो लड़कियों की ट्विस्ट भरी कहानी

By Filmibeat Desk
star-plus-new-show-chashni-promo-out-twisted-tale-of-two-sisters-starring-amandeep-sidhu-srishti

Chashni Promo out: स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए लुभावने और दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। इस चैनल पर अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, रज्जो और फालतू जैसे कई ऐसे कमाल के डोले सोप्स है, जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस करता है और साथ ही साथ दर्शकों को भरपूर एंटरटेन भी करता है।

अब चैनल अपने एक और नए शो चाशनी के साथ दर्शकों के लिए एक मसालेदार कहानी लेकर सामने आया है जो अपने नाम से एकदम अलग है। स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा।

ये कहानी दो बहनों की है, जो बाद में सास-बहू बन जाती है। बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर, स्टार प्लस दर्शकों के लिए एक नई कहानी लाने वाला है, जो इस नए शो चाशनी के साथ टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखी गई है।

शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। प्रोमो में दो बहनों की कहानी दिखाई गई है जो भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं। रोशनी की भूमिका निभाने वाली अमनदीप सिद्धू, शो में एक फायर फाइटर हैं, जबकि चांदनी एक आज़ाद ख्यालात वाली रेबेल है। शो में एक घटना ने उनके इक्वेशन और रिश्ते से जुड़ी पूरी दुनिया बदल दी है। दरअसल, चांदनी जो कि छोटी बहन है, वह बड़ी बहन रोशनी की सास बन जाती है।

चांदनी और रोशनी अपने रिश्ते में आए बदलाव के साथ कैसे तालमेल बिठाने वाली हैं? दोनों बहनों के सास बहू बने रिश्तों के मसालेदार ट्विस्ट को देखने के लिए शो देखें।

चाशनी में अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। तो तैयार हो जाइए केवल स्टार प्लस पर मसालेदार शो - चाशनी को देखने के लिए।

Read more about: star plus tv television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X