टीआरपी चार्ट्स पर स्टार प्लस का तहलका, 175 हफ्ते तक बना रहा नंबर 1 चैनल, धमाकेदार रिपोर्ट!

By Filmibeat Desk
star-plus-maintains-number-1-position-for-175-consecutive-weeks-as-india-leading-tv-channel

StarPlus TRP Report: हमारे देश में टेलीविजन और उसके शोज की पहुंच हर गांव- शहर में है। ऐसे में बार्क (BARC) की रिपोर्ट आ चुकी है और एक बार फिर स्टार प्लस दर्शकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। चैनल ने अपने कंटेंट से खुद को साबित किया है। टीआरपी चार्ट में स्टार प्लस के शोज आगे हैं, जबकि चैनल ने लगातार 175 हफ्तों तक नंबर 1 बने रहने का रिकॉर्ड पूरा किया है।

स्टार प्लस पर आने वाले शोज की बात की जाए.. तो यह दर्शकों को रोमांस से लेकर ड्रामा और थ्रिलर तक.. कई अलग अलग तरह के शोज परोस कर देता है।

स्टार प्लस के चर्चित शोज

रिपोर्ट देखने के बाद, कहना सही होगा कि यह चैनल एक ऐसा हब है जहां दर्शक अपने पसंदीदा शोज के जरिए प्यार, ड्रामा और कई भावनाओं को महसूस करते और देखते हैं। चैनल के पास अनुपमा जैसे शो की एक शानदार लाइनअप है, जो वुमन एम्पावरमेंट को प्रदर्शित करता है। इसके अलावा.. ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, ये है चाहतें, तितली, बातें कुछ अनकही सी, और कह दूं तुम्हें, जैसे शोज हैं जो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर फोकस्ड है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।

सावी ने शेयर की खुशी

स्टार प्लस के 'शो गुम है किसी के प्यार में' की भाविका शर्मा उर्फ ​​सावी ने स्टार प्लस के नंबर वन चैनल बनने पर अपना उत्साह शेयर करते हुए कहा, "मैं स्टार प्लस के साथ जुड़ने के लिए बेहद आभारी हूं। दर्शकों ने स्टार प्लस को खूब सारा प्यार और सराहना देकर इसे नंबर वन चैनल बना दिया है। मैं इसका हिस्सा बनकर भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसे ही माइलस्टोन को छूते रहेंगे और ऊंचाइयां और सफलता हासिल करते रहेंगे।"

अनुपमा हर हफ्ते की तरह टीआरपी चार्ट में टॉप पर है, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, इमली, पंड्या स्टोर और ये हैं चाहतें ने शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट पर आंकड़ें हासिल की है। अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में वुमन एम्पावरमेंट पर ध्यान खींचता है, जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है और इमली ड्रामा और किरदारों के जीवन में उतार-चढ़ाव दिखाते हैं, जिससे दर्शक कनेक्टेड फील कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: star plus
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X