महाएपिसोड- क्या प्रतिज्ञा, अक्षरा से होगी आंखिरी मुलाकात

प्रतिज्ञा में काफी फैमिली ड्रामे के बाद अब सबकुछ ठीक होता नज़र आ रहा है और ये रिश्ता क्या कहलाता है भी राइट ट्रैक पर चल रहा है और जब सीरियल्स में ऑल इज वेल हो तो समझ जाना चाहिए कि अब लेखक के पास कुछ नया परोसने को नहीं बचा है।
वैसे तो स्टार प्लस के फैन्स शायद इन दोनों बहुओं की विदाई को लेकर बहुत दुखी होगें पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इन सीरियल्स के फैमिली ड्रामे से काफी बोर हो चुके हैं और कुछ नया चाहते हैं। ऐसे ही दर्शकों को ध्यान में रखकर स्टार प्लस भी शायद कुछ नयापन लाने की सोच रहा है। रिश्ता वही पर सोच नयी की थीम पर काम करने वाले इस चैनल को ये समझ में आ गया है कि अब रिश्तों को लेकर उनकी सोच बासी होने लगी है।
अब अगर चैनल को भी अपनी टीआरपी बनाए रखनी है तो उन्हें भी अपने दर्शकों को कुछ नया परोसना होगा। आजकल वैसे ही सोनी, कलर्स से लेकर जी टीवी तक पर नये सीरियल्स की बाढ़ आयी हुई है। नयी नयी कहानियां और नये चेहरे अगर दर्शकों को पसंद आ रहे हैं तो चैनल वालों को ये समझ जाना चाहिए कि बदलते वक्त के साथ उनके दर्शकों का टेस्ट भी बदल चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











