31 मार्च से स्टार पर ..जो जीता वो सुपर स्टार.

इस बार इस शो में पहले कई रियलिटी शो में नजर आ चुके दिग्गज भी होंगे इसलिए कहा जा रहा है कि प्रतियोगियों के बीच कांटे की टक्कर होगी। इस शो की मेजबानी टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री और क्रिकेट कमेंटेटर मंदिरा बेदी होगी। जो मम्मी बनने के बाद पहली बार स्क्रीन पर दिखायी देंगी।
जबकि इस शो के जज होंगे गायक शान, शांतनु मोऐत्रा, स्वानंद किरकिरे , इसके अलावा हर एपीसोड में एक गेस्ट सिंगर भी होगा जिसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
यह रिएलिटी शो शुरु से ही पब्लिक वोटिंग पर आधारित होगा, जिसका प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर 31 मार्च से हर शनिवार और रविवार को रात 9 से 10 बजे तक होगा। इस शो के लिए विज्ञापन जगत ने भी खूब पैसे लगाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications