India Television Academy Awards: साल 2023 का टीवी पर पहला धमाल, अनुपमा के साथ कई बड़े स्टार्स, डिटेल

India Television Academy Awards:मुंबई में आयोजित इंडियन टेलीविज़न एकेडमी अवार्ड्स के 22वें वर्जन में बॉलीवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े नाम छोटे पर्दे और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रतिभा का जश्न मनाने और एंजॉय करने के लिए एक साथ आ चुके हैं। स्टार प्लस के ITA अवॉर्ड सेरेमनी का हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है और इसकी घोषणा के बाद से ही इसकी काफी चर्चा है।
शो की विनर लिस्ट में शामिल होने वालों में किशोरी शाहने का नाम शामिल हैं, जिन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन अ नेगेटिव ड्रामा का अवॉर्ड मिला, वहीं इमली ने बेस्ट सीरियल ड्रामा का पुरस्कार जीता, जबकि राजन शाही को ITA स्क्रॉल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
अमृता खानविलकर, रूपाली गांगुली, अनुज, नील भट्ट, शिवांगी जोशी, अभिमन्यु के धमाकेदार कलाकारी देखने लायक है।इस अवॉर्ड सेरेमनी में टेलीविजन की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आएंगे, जिनमें अनिल कपूर , रवीना टंडन, वरुण धवन, अनन्या पांडे, विवेक रंजन अग्निहोत्री का नाम शामिल हैं जिन्होंने शो में अपनी मौजूदगी से इस इवेंट को और भी खास बना दिया।
इस शो को बेहद शानदार औऱ मजेदार मनीष पॉल, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने होस्ट किया हैं।ITA अवॉर्ड्स का टेलिकास्ट 1 जनवरी 2023 को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर किया जाएगा। जबकि इस दौरान कई परफॉर्मेंसेज हुए थे लेकिन यह स्टार परिवार था जिसने शो को अपने नाम कर लिया। तो अब आप सब भी टॉप टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के धमाकेदार प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार हो जाइए जो वापसी कर रही हैं। 1 जनवरी 2023, नए साल के पहली शाम को अनुपमा और अनुज बाकी लोगों के साथ परफॉर्म करने के लिए एकदम तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications