गोपी बहू चली स्विट्जरलैंड

अब खबर यह कि सीरियल के निर्माताओं की पसंद भी अब यह जगह बन गयी है। यही वजह है कि हाल ही में स्टार प्लस का हिट धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' की शूटिंग भी स्विट्जर्लैंड में होने जा रही है। जी हां यानी आपकी पसंदीदा गोपी बहु अब स्विट्जरलैंड जाएंगी। चांदनी, दर, लम्हे और ढेर साड़ी फिल्मों के बाद अब इस सीरियल की शूटिंग भी स्विट्जरलैंड में होने जा रही है।
सीरियल में काम करने वाले कलाकारों का मानना है कि स्विट्जरलैंड का जर्रा-जर्रा रोमांच से भरा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह 10 दिनों का व्यापक आउटडोर शूटिंग का हिस्सा है। इसमें गोपी और अहम के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। यह ट्रिप मस्ती से भरी होगी।
जहाँ काम के साथ-साथ मस्ती की भी पूरी प्लानिंग के साथ होती है। इस ट्रिप के बारे में जब सीरियल में लीड किरदार निभा रहीं गोपी बहू यानी जिया मानेक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पहले जब उन्हें इस बारे में यूनिट के लोगों ने बताया उन्हें ये बात मजाक लगी। उन्हें लगा कि उनसे टीम के लोगों ने मजाक किया है, लेकिन जब उन्हें पता चला कि खबर पक्की है तो सभी खुशी से झूम उठीं।
गोपी इस बात से बेहद खुश है कि वे लोग वहां मस्ती करेंगे। गोपी ने कहा कि उन्हें बेसब्री से वहां जाने का इंतज़ार है। यहाँ फिल्माए गए एपिसोड बारी-बारी से सीरियल में दिखाए जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











