रिश्तों और परंपराओं के बीच स्टार्स की 'दीवाली'

दोस्तों, दीवाली अब चंद कदम दूर हैं। लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है इस दिन का। त्योहारों के चलते ही लोगों को अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। परंपराओं और त्योहारों की परिभाषा को गढने में हमारे टीवी चैनल भी पीछे नहीं है जिसके चलते घर के युवा और बच्चे भी अब त्योहारों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

स्टार प्लस पर पिछले हफ्ते से लगातार आधे घंटे का शो दीवाली यानी 'रिश्तों की मिठास' को प्रसारित किया जा रहा है जिसमें नवरात्र के बाद से दीवाली तक के सारे त्योहारों और पंरपराओं का बखूबी दिखाया गया है। दर असल इस शो के जरिये शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म रॉ वन का प्रमोशन भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बहाने लोगों को स्टारों का उत्सव देखने को मिल रहा है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले जितने भी शो हैं उसके चुनिंदा कलाकार इस शो के हिस्सा बने हैं।

शो के होस्ट हैं आपके चहेते अनंत और सुहाना, जिनकी खट्टी-मीठी नोंक-झोंक लोगों को बहुत लुभा रही हैं। हर शो के किरदार चाहे वो 'साथिया' की गोपी हो, 'नव्या' की नव्या..हो ..इस प्यार को क्या नाम दूं..की 'खुशी' हो या फिर 'एक हजारों में मेरी बहना है' कि जीविका..सबने इस शो के जरिये अपने अंदर की छुपी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस शो की खास बात यह है कि इस शो में आपको हर परंपरा का निर्वहन देखने को मिल रहा है। करवाचौथ से लेकर भाई-दूज तक कोई ऐसी प्रथा नहीं है जिसे इस शो में दिखाया नहीं गया है। यहां तक की इस शो में तुलसी विवाह को भी दर्शाया गया है।

रिश्तों को नाप-तोल कर लोगों के सामने प्रस्तुत करने वाले टीवी धारावाहिक के कालाकारों की ये कोशिश लोगों को बहुत रास आ रही है क्योंकि इस शो के जरिये हमारी आने वाली पीढ़ी को भी हमारी परंपराओं और संस्कृति के बारे में पता चलता है। बच्चे और युवा इन चीजों से अनभिज्ञ नहीं हैं। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि रिश्तों और पंरपराओं को लोगों के दिलों में जिंदा रखने की अच्छी कोशिश की है स्टार के सितारों ने। वाकई में यह दीवाली स्टार्स की दीवाली है जिसके दिये हर घर में जगमगायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X